बिहार के छात्रों के लिए काम की खबर हैं, जो छात्र आईटीआई करने का मन बना रहे हैं वे जान लें कि बिहार आईटीआई एंट्रेंस एग्जाम 2025 (Bihar ITICAT 2025) के लिए अंतिंम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता पर्षद (BCECEB) ने बिहार आईटीआई के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा कर 17 मई कर दी है। ऐसे में आईटीआई में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार बीसीईसीई की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन फीस जमा करने की तारीख 18 मई तक है।
कब होगी परीक्षा?
इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा, छात्रों के लिए करेक्शन विंडो 19 से 20 मई तक खुली रहेगी। वहीं, परीक्षा के लिए 6 मई को एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। अगर परीक्षा की बात कर रहे हैं तो जान लें कि आईटीआई कैट 15 जून को होना है।
क्या लगेगी फीस?
बिहार आईटीआई के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये, एससी/एसटी को 100 रुपये और दिव्यांग छात्रों को 430 रुपये जमा करने होंगे। जानकारी दे दें कि उम्मीदवार 18 मई 2025 तक अपनी फीस जमा कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- फिर होमपेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर जाएं।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
- अब अपनी फीस जमा करें और एप्लीकेशन सबमिट कर दें।
- अंत में आप इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट निकाल लें।
ये भी पढ़ें:
CBSE 10th 12th Result 2025 Date: कब आएंगे सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट
MP Board Result 2025: कब जारी होंगे MP बोर्ड के रिजल्ट? यहां जानें संभावित तारीख
Latest Education News