1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 10th 12th Result 2025 Date: कब आएंगे सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

CBSE 10th 12th Result 2025 Date: कब आएंगे सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

 Published : Apr 28, 2025 08:38 am IST,  Updated : Apr 28, 2025 08:38 am IST

सीबीएसई बोर्ड जल्द ही 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए रिजल्ट तारीख की घोषणा कर सकता है, ऐसे में इसका नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है।

CBSE Board Result 2025- India TV Hindi
सीबीएसई बोर्ड Image Source : FILE PHOTO

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई साल 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए जल्द रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। जानकारी दे दें कि इस साल 2025 में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। वहीं, इस साल की परीक्षा में करीबन 42 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। याद रहे कि इस साल सीबीएसई टॉपर की घोषणा नहीं करेगा।

कब आएंगे रिजल्ट?

अगर पिछले सालों के रिजल्ट की तारीख देखें तो इस साल का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में कभी भी जारी किए जा सकते हैं। यदि पिछले दो सालों के रिजल्ट की तारीखों पर गौर करें तो आप पाएंगे की साल 2024 में सीबीएसई ने 24 मई को रिजल्ट जारी किए थे, जबकि साल 2023 में 12 मई को रिजल्ट जारी किए गए थे। ऐसे में अगर इस पैटर्न की मानें तो इस साल भी 12 मई के आसपास ही रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना नजर आ रही हैं।

पास होने के लिए कितने नंबर?

इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी नंबर हासिल करने होंगे। बता दें कि सीबीएसई 9 पॉइंट ग्रेडिंग सिस्टम भी प्रदान करता है जिसमें ए1 सबसे हाईएस्ट ग्रेड माना जाता है और ई सबसे कम ग्रेड माना गया है। हर एक ग्रेड नंबर्स के आधार पर दिए जाते हैं, आसान भाषा में ऐसे समझें की 100-91 नंबर पाने वालों को ए1 ग्रेड मिलता है, 90-81 नंबर पाने वालों को ए2। ऐसे ही यह ग्रेड छात्रों को दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

​पहलगाम हमले के विरोध में 'बंद' हुआ यूपी का यह जिला, स्कूल, कोचिंग, बाजार समेत नहीं खुलेंगे अन्य संस्थान

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास हुए रेप और मर्डर के आरोपी, जेल अधीक्षक बोले- जग रही उम्मीद की नई किरण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन