यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 के लिए हाल ही में रिजल्ट जारी किया है। इसमें हाईस्कूल में कुल पास पर्सेंटाइल 90.11% रहा इनमें लड़कों का पास प्रतिशत 86.66 और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87 रहा। वहीं, इंटरमीडिएट का कुल पास पर्सेंटाइल 81.15% रहा, जिनमें लड़कों का पास प्रतिशत 76.60 और लड़कियों का पास प्रतिशत 86.37 रहा है। इन्हीं की परीक्षा के साथ जेल में बंद कैदियों का भी परीक्षाफल जारी किया गया है। जिनमें अलीगढ़ जिला जेल के 5 कैदियों के भी रिजल्ट शामिल हैं।
कैदियों ने पहले ही अटेंम्प्ट में पास की परीक्षा
इन 5 कैदियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 2025 पहले ही प्रयास में ही पास की है। ये सभी कैदी मर्डर और रेप जैसे जघन्य क्राइम के जुर्म में जेल में बंद हैं। जेल अधिकारियों की मानें तो इन कैदियों में से 3 ने 10वीं की परीक्षा और 2 ने 12वीं की परीक्षा पास की है। जेल अधीक्षक बृजेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन कैदियों के शत-प्रतिशत रिजल्ट ने अन्य कैदियों के लिए उम्मीद की नई किरण पैदा की है।
सभी की उम्र 25-28 के बीच
आगे जेल अधीक्षक ने बताया कि सभी 5 कैदियों की उम्र 25 से 28 साल के बीच है। इनमें से एक पर मर्डर का आरोप है, जबकि 3 अन्य पर नाबालिगों से रेप करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी हैं। जबकि 5वें कैदी पर तेजाब से हमला करने आरोप दर्ज है। यह सभी विचाराधीन कैदी हैं। उन्होंने बताया कि योगेश पांडे पिछले 5 साल से हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उसने 10वीं की परीक्षा 2025 में 63.8 फीसदी नंबर हासिल किए हैं।
जेल अधीक्षक ने आगे कहा, "इस साल के रिजल्ट इन कैदियों के जीवन में एक अहम मोड़ साबित हो सकते हैं, क्योंकि अब उन्हें अपनी सजा पूरी करने के बाद आम जिंदगी जीने की उम्मीद दिखाई दे रही है। वे अब डिस्टेंस एजुकेशन कोर्सों के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखने की उम्मीद में हैं और हम उनके इन कोशिशों को बढ़ावा देंगे।"
(इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें:
पहलगाम हमले के विरोध में 'बंद' हुआ यूपी का यह जिला, स्कूल, कोचिंग, बाजार समेत नहीं खुलेंगे अन्य संस्थान