A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं के स्पेशल प्रैक्टिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं के स्पेशल प्रैक्टिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं के स्पेशल प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ये एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।

bseb- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक फोटो

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट स्पेशल एग्जामिनेशन 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को यह एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जानकारी दे दें कि बीएसईबी कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम मई माह में आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में अपने एडमिट कार्ड के लिए छात्र अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं।

कहां से कर सकते हैं डाउनलोड?

जानकारी दे दें कि बिहार बोर्ड की कक्षा 12 के स्पेशल एग्जाम 2025 के प्रैक्टिकल विषयों में शामिल होने जा रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org और biharboardonline.com पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि विशेष एग्जाम के लिए बीएसईबी कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड पर अपना नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, सब्जेक्ट जैसे डिटेल एक बार जरूर चेक कर लें।

हाल ही में बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया था। उसे भी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि यह आप अपने स्कूल से भी प्राप्त कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

जानकारी दे दें कि बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2,3,5 और 7 मई को आयोजित की जाएगी। बीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट थ्योरी एग्जाम 2 मई से 7 मई तक होनी है। 

कैसे कर सकते हैं डाउलोड?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर, बिहार बोर्ड इंटर स्पेशल एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब जरूरी लॉगिन क्रेडेशियल डालें और सबमिट कर दें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, जिस एक बार जरूर चेक कर लें।
  • अंत में सब सही होने पर उसे प्रिंट कर लें।

ये भी पढ़ें:

NEET परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्रालय ने की डीएम-एसपी के साथ बैठक, लिया पेपर से जुड़ा अहम फैसला
बिहार ITI एंट्रेंस एग्जाम की बढ़ा दी गई डेट, यहां जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन

Latest Education News