1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्रालय ने की डीएम-एसपी के साथ बैठक, लिया पेपर से जुड़ा अहम फैसला

NEET परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्रालय ने की डीएम-एसपी के साथ बैठक, लिया पेपर से जुड़ा अहम फैसला

 Published : Apr 29, 2025 07:56 am IST,  Updated : Apr 29, 2025 07:56 am IST

नीट यूजी परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने सभी प्रदेश के डीएम व एसपी के साथ मीटिंग की, जिसमें कुछ अहम फैसले लिए गए।

NEET UG 2025- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

केंद्र सरकार ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए कई जरूरी फैसले लिए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय ने बीते सोमवार को सभी प्रदेश के डीएम-एसपी के साथ बैठक की ताकि परीक्षा को शांति और सुरक्षा से आयोजित किया जा सके। बैठक में फैसला लिया गया कि अब कोचिंग केंद्रों और डिजिटव प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी रहेगी। जानकारी दे दें कि एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई को होगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

4 मई की परीक्षा को लेकर एनटीए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर देगा, अगर एनटीए के नीट यूजी 2025 नोटिस की मानें तो एडमिट कार्ड 1 मई को जारी किए जा सकते हैं। पिछले साल नीट यूजी में पेपर लीक होने सहित कथित अनियमितताओं के बाद मंत्रालय दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था पर काम कर रहा। मीटिंग में शिक्षा मंत्रालय ने फैसला लिया है कि पेपर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की निगरानी में पहुंचाई जाएगी।

मीटिंग में क्या लिया गया फैसला?

साथ ही सेंटर पर पुलिस द्वारा कई लेवल में तलाशी ली जाएगी, पेपर और ओएमआर शीट जैसी गोपनीट परीक्षा सामग्री को चाक-चौबंद सुरक्षा के तहत सेंटर्स तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा, नकल माफिया को रोकने के लिए कोचिंग सेंटर व डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी होगी, ताकि एग्जाम से पहले किसी भी संदिग्ध गतिविधियों को समय पर पता चल सके और उन्हें नाकाम किया जा सके।

इस साल सबसे ज्यादा एग्जाम सेंटर

इस बार एनटीए ने नीट परीक्षा के लिए अभी तक के सबसे ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। नीट यूजी के लिए 5500 सेंटर बनाए गए हैं। देश में इस बार 552 और विदेश में 14 शहरों में नीट परीक्षा आयोजित की जाएगी। एनटीए ने बताया कि छात्रों के चुने गए विकल्पों के आधार पर ही पहली च्वाइस की प्राथमिकता को देते हुए एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। 90 फीसदी एग्जाम सेंटर सरकारी संस्थानों के आसपास ही हैं, जिनमें केवी, एनवीए और राज्य सरकारों के स्कूल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

बिहार ITI एंट्रेंस एग्जाम की बढ़ा दी गई डेट, यहां जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।