1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. आ गई स्थगित की गई CA परीक्षाओं की डेट, ICAI ने खुद बताई तारीख

आ गई स्थगित की गई CA परीक्षाओं की डेट, ICAI ने खुद बताई तारीख

ICAI ने स्थगित की गई परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। ऐसे मेंजो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक नोटिस वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

CA exam- India TV Hindi
Image Source : PTI आ गई स्थगित की गई CA परीक्षाओं की डेट

ICAI ने सीए परीक्षाओं की तारीखों को लेकर रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, अब सीए फाइनल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 से शुरू होंगे। इससे पहले यह परीक्षाएं 9 मई से 14 मई के बीच आयोजित होनी थी, जो भारत-पाक तनाव के मद्देनजर स्थगित कर दी गई थीं।

कब होंगी परीक्षाएं?

भारत-पाक की स्थिति में सुधार के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने शनिवार रात यह घोषणा की कि अब चार्टेड अकाउंटेंट यानी सीए की परीक्षाएं अब 16 से 24 मई तक आयोजित की जाएंगी। बता दें कि आईसीएआई ने इसी सप्ताह के प्रारंभ में इन परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की थी।

क्या कहा नोटिफिकेशन में?

आईसीएआई ने जारी अपने नोटिफिकेशन में कहा, ‘‘देश में सुरक्षा स्थिति के घटनाक्रम के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है कि सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और आईएनटीटी-एटी (पीक्यूसी) परीक्षाएं जो पहले 9 से 14 मई तक आयोजित होने वाली थीं, अब 16 से 24 मई तक आयोजित की जाएंगी।’’

पहले की शिफ्ट और सेंटर पर होंगे एग्जाम

इसके अलावा, आईसीएआई ने कहा कि परीक्षा के समय और केंद्र वही रहेंगे, इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये परीक्षाएं अपने निर्धारित सेंटर पर दोपहर 02 बजे से शाम 5 और 6 बजे तक आयोजित की जानी है। इसके अलावा, आईसीएआई ने यह भी कहा कि मई सेशन की सीए फाउंडेशन की परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर होंगी। नोटिस के मुताबिक, मई सेशन की सीए फाउंडेशन परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 15,17,19 और 21 मई को आयोजित होंगी।

गौरतलब है कि ICAI का यह फैसला विदेश सचिव विक्रम मिसरी के शनिवार शाम के उस बयान के बाद आया है जिसमें विदेश सचिव ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) आज शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हो गए हैं।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें:

​इस दिन से शुरू हो रही दिल्ली के स्कूलों में छुट्टियां, शिक्षा निदेशालय ने ले लिया फैसला
SSC एग्जाम कैलेंडर की तारीखों में हुए बदलाव, यहां जानें सीजीएल, दिल्ली पुलिस और एमटीएस आदि की डेट

Latest Education News