एसएससी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी एसएससी ने अपने 2025-26 की भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव कर दिया है। जो उम्मीदवार इस साल की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिस के मुताबिक, अब एसएससी सेलेक्शन पोस्ट, स्टेनोग्राफर और सीजीएल एग्जाम अगस्त 2025 में आयोजित किए जाएंगे।
कब होगी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2025?
रिवाइज्ड कैलेंडर के मुताबिक, स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन 5 जून 2025 को जारी की जाएगी और उसी दिन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएगा। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 जून 2025 है और परीक्षा 6 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
CGL के लिए कब होगा रजिस्ट्रेशन?
ऐसे में ही सीजीएल यानी कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 9 जून से 4 जुलाई 2025 तक आयोजित किए जाएंगे और परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित होंगे। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ यानी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स एग्जामिनेशन 2025 की रजिस्ट्रेशन 16 जून से 7 जुलाई तक आयोजित की जाएगी और परीक्षा 1 से 6 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
वहीं, कंबाइंड हायर सेकेंडरी (CHS) (10+2) लेवल की परीक्षा 2025 (टियर-I) के लिए 23 जून 2025 रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे जो 18 जुलाई 2025 को समाप्त होगी। इसके लिए परीक्षा 8 से 18 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
JE के लिए रजिस्ट्रेशन कब?
जूनियर इंजीनियर (सिविल,मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जून से 21 जुलाई तक होंगे और इस भर्ती के लिए परीक्षा 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) और हवलदार (CBIC & CBN) भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 26 जून से 24 जुलाई तक होंगे। वहीं, इसके लिए परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर तक आयोजित होगी।
ये भी पढ़ें:
इस दिन से शुरू हो रही दिल्ली के स्कूलों में छुट्टियां, शिक्षा निदेशालय ने ले लिया फैसला