A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जारी हुआ JEE Main सेशन 2 का आंसर की, BArch और BPlaning के छात्र देखें रिस्पांस शीट

जारी हुआ JEE Main सेशन 2 का आंसर की, BArch और BPlaning के छात्र देखें रिस्पांस शीट

JEE Main सेशन 2 का आंसर की जारी कर दिया गया है, साथ ही BArch और BPlaning की रिस्पांसशीट भी जारी कर दी गई है।

jee main session 2 answer key- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO JEE Main Session 2 Answer Key

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन दूसरे सेशन के पेपर 2ए,2बी की आंसरी-की आज जारी कर दी है। ऐसे में इंजीनियरिंग की चाह रखने वाले छात्र जो पेपर2ए, 2बी परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in. पर जाकर जेईई मेन सेशन 2 की आंसर-की देख सकते हैं।

कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?

जेईई मेन 2025 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड करके लॉगइन करना होगा। एनटीए ने आंसर-की के साथ ही जेईई मेन 2025 की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है। छात्र अपने संभावित स्कोर को प्रोविजनल आंसर-की का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार इस आंसर-की के उत्तरों से संतुष्ट नहीं हो वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जेईई मेन पेपर 2ए,2बी आंसर-की को चुनौती देने की अंतिम तिथि 15 मई है।

कितनी लगेगी फीस?

आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवारों को प्रति सवाल 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। टेस्टिंग एजेंसी इसके बाद संशोधित आंसर-की के आधार पर पेपर 2ए,2बी के लिए जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी करेगी।

कैसे किसी प्रश्न को देना है चुनौती?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nia.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Challenge Regarding Answer Key पर क्लिक करें।
  • अब अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
  • इसके बाद क्वेश्चन आईडी देखें।
  • अब चुनौती देने के लिए चेकबॉक्स पर टिक करके उपयुक्त विकल्प आईडी का चयन करें।
  • अब संबंधित डाक्यूमेंट शेयर को पीडीएफ फाइल में अपलोड करें और दावा सेव करें।
  • अब चेक करें और अंत में फीस जमा करें।

ये भी पढ़ें:

Punjab Board 12th Result: खत्म हुआ पंजाब बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार, 91 फीसदी बच्चे हुए पास
इस राज्य में ग्रुप डी के पदों पर होगी 7000 से अधिक भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Latest Education News