1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य में ग्रुप डी के पदों पर होगी 7000 से अधिक भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

इस राज्य में ग्रुप डी के पदों पर होगी 7000 से अधिक भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

 Published : May 14, 2025 04:27 pm IST,  Updated : May 14, 2025 04:27 pm IST

सरकारी नौकरी करने का सपना है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। हरियाणा सरकार जल्द ही 7000 से अधिक पदों पर भर्ती निकालने जा रही है।

सरकारी नौकरी- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : PIXABAY

सरकारी नौकरी करने का मन है और तैयारी भी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है कि प्रदेश के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, स्वायत्त संस्थाओं और सरकारी कंपनियों में ग्रुप डी कैटेगरी के 7000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। यह ऐलान बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका माना जा रहा है।

कैटेगरीवाइज पद रहेंगे रिजर्व

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने ऐलान में कहा कि प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के 7596 पदों पर जल्द भर्ती निकाली जाएगी। इसमें 1209 पद वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें डीएससी के लिए 605 और ओएससी के लिए 604 पद रिजर्व रहेंगे। इस भर्ती में सेलेक्शन के लिए आवेदक के सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) स्कोर का उपयोग किया जाएगा, साथ ही मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कैटेगरी के युवाओं के लिए आरक्षण की नई व्यवस्था असमानताओं को दूसर करने और रिजर्वेशन के लाभों के निष्पक्ष वितरण को सुनिश्तित करने की दिशा में ऐतिहासित पहल है। यह पहल रोजगार के साथ-साथ सामजिक समावेशिता और निष्पक्षता को भी बढ़ावा देगा।

भर्ती प्रक्रिया से सामाजिक न्याय भी

आगे कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया न केवल रोजगार के अवसर देगी बल्कि सामाजिक न्याय भी सुनिश्चित करेगी। भर्ती प्रक्रिया समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से अनुसुचित जातियों और अन्य पिछड़े समुदायों को उनका हक दिलाने की दिशा में एक अहम कदम है। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर आवेदन और चयन प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

Punjab Board 12th Result: खत्म हुआ पंजाब बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार, 91 फीसदी बच्चे हुए पास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन