A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. MPPSC Exam Calendar 2026: स्टेट सर्विस समेत अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित, जानें कब कौन सा एग्जाम

MPPSC Exam Calendar 2026: स्टेट सर्विस समेत अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित, जानें कब कौन सा एग्जाम

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 में होने वाले एग्जाम्स की टेंटेटिव डेट्स जारी कर दी हैं। राज्य सेवा, वन सेवा समेत कई विभागों की भर्ती परीक्षा की तिथियां इसमें शामिल हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से 2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए एक संभावित कैलेंडर जारी किया गया है। इस टेंटेटिव कैलेंडर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इसमें राज्य सेवा, वन सेवा, टेक्निकल और उच्च शिक्षा विभागों की विभिन्न परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी किए गए शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार टेंटेटिव एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने टेंटेटिव कैलेंडर खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार उसे चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार शेड्यूल को डाउनलोड कर लें। 

MPPSC कैलेंडर में असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल (क्लास-II), डेंटल सर्जन, माइनिंग ऑफिसर और राज्य इंजीनियरिंग सेवा जैसे पदों के लिए परीक्षाएं शामिल हैं। हालांकि विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पदों के लिए भर्ती विज्ञापन अभी जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन संभावित तारीखें सार्वजनिक कर दी गई हैं।

टेंटेटिव शेड्यूल 

  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025- हाई कोर्ट के आदेशों के बाद आयोजित की जाएगी
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (CS) परीक्षा 2025(उच्च शिक्षा विभाग) - 4 जनवरी, 2026
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (टेक्निकल), डिप्टी डायरेक्टर और प्रिंसिपल (कक्षा-II) परीक्षा 2025- 22 फरवरी, 2026 (तकनीकी शिक्षा विभाग)
  • राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025- 22 मार्च 2026
  • राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026- 26 अप्रैल 2026
  • असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2026 (चरण I)- 12 जुलाई 2026 
  • असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2026 (चरण II)- 2 अगस्त 2026
  • असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 (चरण III)- 30 अगस्त 2026
  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026- 7-12 सितंबर, 2026
  • राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा2026- 27 सितंबर, 2026

ये भी पढ़ें- क्या है 'वीबी जी राम जी' बिल का फुल फॉर्म? जिसे लेकर संसद में मचा है घमासान

Latest Education News