1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. 15 जून को होने वाली NEET-PG परीक्षा हुई स्थगित, अगली तारीख को लेकर कही गई ये बात

15 जून को होने वाली NEET-PG परीक्षा हुई स्थगित, अगली तारीख को लेकर कही गई ये बात

15 जून 2025 को होने वाली NEET-PG 2025 परीक्षा को अब स्थगित कर दिया गया है। इसके पीछे का कारण यह बताया गया कि अधिक परीक्षा केंद्रों और आवश्यक बुनियादी ढांचे की व्यवस्था करने के लिए ऐसा किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो NEET-PG 2025 की परीक्षा हुई स्थगित

इस साल NEET-PG की परीक्षा का जिन अभ्यार्थियों को इंतजार था, उनके लिए यह एक एक बहुत बड़ी खबर है। दरअसल 15 जून 2025 को NEET-PG 2025 की जो परीक्षा होने वाली थी वो अब स्थगित हो गई है। इस संबंध में NBEMS यानी राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने एक नोटिस भी जारी किया है जिसमें इसके पीछे का कारण भी बताया गया है और साथ में परीक्षा के भविष्य में होने के संबंध में भी जानकारी दी गई है। आइए आपको बताते हैं कि नोटिस में क्या बताया गया है।

जारी किए गए नोटिस में क्या बताया है?

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिस में लिखा है, 'माननीय सुप्रीम कोर्ट ने पूरी पारदर्शिता और सुरक्षित केंद्रों की पहचान करते हुए NEET-PG 2025 की परीक्षा को एक पाली में आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।' उस आदेश के अनुसार NBEMS अब नीट-पीजी 2025 की परीक्षा को एक शिफ्ट में आयोजित करेगा।

उस नोटिस में आगे लिखा है, '15 जून 2025 को होने वाली NEET-PG 2025 की परीक्षा को अधिक परीक्षा केंद्रों और जरूरी बुनियादी ढांचे की व्यवस्था करने के लिए अभी स्थगित कर दिया गया है। अब इस परीक्षा के आयोजन की अगली तारीख जल्दी ही बताई जाएगी।

Image Source : India TVNBEMS ने जारी की ये नोटिस

NEET PG 2025 परीक्षा सिटी स्लिप

इससे पहले, NEET PG 2025 परीक्षा सिटी स्लिप 2 जून को जारी होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड रिलीज़ की तारीख और परीक्षा की तारीख के बारे में जानकारी समय पर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षी के संबंध में अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें।

(ईला काज़मी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

इस राज्य में गर्मी की छुट्टियों के बाद आज फिर खुले स्कूल, कोविड को लेकर जारी की गई गाइडलाइंस

AAT 2025 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Latest Education News