1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AAT 2025 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

AAT 2025 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Jun 02, 2025 04:21 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 04:26 pm IST

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट यानी AAT 2025 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

AAT (आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। AAT 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून 2025 है। उम्मीदवार 3 जून 2025 शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं,  आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 5 जून 2025 को किया जाएगा। परीक्षा को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 

कैस करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन वाल लिंक पर क्लिक करना होगा। 
इसके बाद पहले खुद को पंजीकृत करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें। 
इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें। 
आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। अब संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) 3 जून, 2025 को शाम 5:00 बजे IST पर इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। JEE एडवांस्ड 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी वित्त पोषित टेक्निकल संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।