A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SBI Clerk मुख्य परीक्षा की तिथि जारी, जानें किस तारीख को होगा एग्जाम

SBI Clerk मुख्य परीक्षा की तिथि जारी, जानें किस तारीख को होगा एग्जाम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से SBI Clerk मुख्य परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परीक्षा कब आयोजित की जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप SBI Clerk मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क मेन्स 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा तिथि को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 का आयोजन संभवत: 21 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा तिथि को देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इसके लिए एडमिट कार्ड को जल्द ही जारी किया जाएगा।

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार करियर सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां, मांगे गए विवरण को भरें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें। 

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का पैटर्न

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 कुल 200 अंकों की दो घंटे 40 मिनट की होगी। प्रश्नपत्र में 190 प्रश्न होंगे, जिनमें से 50 सामान्य या वित्तीय जागरूकता, 40 सामान्य अंग्रेजी, 50 मात्रात्मक योग्यता और 50 तर्क क्षमता एवं कंप्यूटर योग्यता पर आधारित होंगे।

एडमिट कार्ड पर क्या डिटेल्स होंगी?

एसबीआई क्लर्क मेन्स हॉल टिकट 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, शिफ्ट समय, परीक्षा केंद्र का पता, अन्य विवरण शामिल होंगे।

कितने पदों को भरा जाएगा?

एसबीआई क्लर्क भर्ती अभियान 6,589 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

UPSC CSE Mains Result 2025: कब जारी होगा यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा का रिजल्ट? जानें पिछले 3 सालों में कब आया परिणाम

 

Latest Education News