1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSC CSE Mains Result 2025: कब जारी होगा यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा का रिजल्ट? जानें पिछले 3 सालों में कब आया परिणाम

UPSC CSE Mains Result 2025: कब जारी होगा यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा का रिजल्ट? जानें पिछले 3 सालों में कब आया परिणाम

 Published : Nov 11, 2025 04:02 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 04:02 pm IST

UPSC की ओर से मेन्स परीक्षा के नतीजों का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि परिणाम को जल्द ही आयोग की तरफ से जारी किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप भी UPSC CSE मेंस परीक्षा में शामिल हुए थे, तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे सभी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से सिविल सेवा (CSE) मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकरी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। एक बार घोषित के बाद परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.nic.in  पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। अब सवाल आता है कि पिछले तीन सालों में संघ लोक सेवा आयोग ने परिणाम कब जारी किया, आइए इस खबर के जरिए जानते हैं। 

पिछले 3 वर्षों में कब आया परिणाम

निम्नवत बिंदुओं के जरिए पिछले तीन वर्षों के परिणाम जारी होने की तारीख को जान सकते हैं।

  • UPSC CSE मुख्य परीक्षा परिणाम 2024 की तारीख: 9 दिसंबर
  • UPSC CSE मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 की तारीख: 8 दिसंबर
  • UPSC CSE मुख्य परीक्षा परिणाम 2022 की तारीख: 6 दिसंबर

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

घोषित होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने नतीजे चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि UPSC CSE मुख्य परीक्षा 2025 23, 24, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। पिछले साल के ट्रेंड पर नजर डालें तो 2024 में यानी पिछले साल, यूपीएससी ने सीएसई मेन्स परिणाम 9 दिसंबर को घोषित किया था, जो अंतिम परीक्षा तिथि- 29 सितंबर से 71 कैलेंडर दिनों के भीतर था।

ये भी पढ़ें- 

दिल्ली में प्रदूषण की मार, हाइब्रिड मोड में चलेंगे इस कक्षा तक के स्कूल; GRAP-3 हुआ लागू 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन