SSC एमटीएस, हवलदार एग्जाम 2021 के शार्टलिस्टेड कैंडिडेट की लिस्ट हुई जारी, यहां करें चेक
SSC एमटीएस, हवलदार एग्जाम 2021 के शार्टलिस्टेड कैंडिडेट की लिस्ट हुई जारी, यहां करें चेक
Edited By : India TV News Desk
Published : Feb 13, 2023 11:14 pm IST,
Updated : Feb 13, 2023 11:14 pm IST
SSC MTS, Havaldar exam 2021- SSC ने एमटीएस, हवलदार एग्जाम 2021 भर्ती के लिए शार्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। यहां देखें पूरी सूची....
Image Source : SSC.NIC.INSSC
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2021 के लिए डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर शॉर्टलिस्ट की गई सूची को देख सकते हैं।
मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2021 का पेपर- II (वर्णनात्मक पेपर) आयोग द्वारा 6 नवंबर को आयोजित किया गया था, साथ ही 14 नवंबर, 2022 से 9 दिसंबर, 2022 तक सीबीआईसी ने हवलदार के रैंक के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मानक परीक्षा (पीईटी/पीएसटी) आयोजित हुई थी।
एमटीएस के लिए कुल 14039 व हवलदार के लिए 12185 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
बता दें कि एमटीएस के पदों के लिए कुल 14039 उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है और 12185 उम्मीदवारों को हवलदार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।