1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. WPL ऑक्शन में खिलाड़ियों को छोड़ इस महिला पर टिकी थीं सबकी निगाहें, पूरी लाइम लाइट चुराने वाली कौन हैं ये मल्लिका?

WPL ऑक्शन में खिलाड़ियों को छोड़ इस महिला पर टिकी थीं सबकी निगाहें, पूरी लाइम लाइट चुराने वाली कौन हैं ये मल्लिका?

 Published : Feb 13, 2023 06:18 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 06:18 pm IST

WPL Auction 2023- WPL 2023 ऑक्शन की शुरूआत हो चुकी है। मल्लिका सागर इसकी ऑक्शनर हैं जिन पर सभी की निगाहें टिकी थीं, आइए यहां जानते हैं कि कौन हैं मल्लिका सागर?

Mallika Sagar- India TV Hindi
मल्लिका सागर Image Source : INDIA TV

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) (Women’s Premier League (WPL)) के पहले और उद्घाटन सत्र की शुरूआत हो चुकी है। मुंबई में इस सत्र के खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इसके लिए कुल 1525 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 448 खिलाड़ियों को इस ऑक्शन के लिए चुना गया है। इन 448 में से 269 भारतीय हैं, जबकि बाकि 179 विदेशी क्रिकेटर हैं। बता दें कि इन्हीं 179 में से 19 खिलाड़ी 8 एसोसिएट देशों से आते हैं।

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में खिलाड़ियों के लिए अधिकतम बेस प्राइस ₹50 लाख रखा गया है। इस बेस प्राइस में स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर सहित 24 बड़े क्रिकेटरों को लिस्टेड किया गया था। इसके बाद बेस प्राइस ₹40 लाख है, जिसमें 30 खिलाड़ियों को इस ब्रैकेट में रखा गया है। इन सब खिलाड़ियों की नीलामी कराने के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने मल्लिका सागर को नियुक्त किया है। मल्लिका सागर काफी मशहूर हस्ती हैं।

आइए जानें कौन हैं मल्लिका सागर?

मल्लिका सागर मुंबई स्थित आर्ट कलेक्टर और कंसल्टेंट (Art Collector & Consultant) हैं, इनकी इंडियन आर्ट में काफी गहरी रुचि है। हालाँकि, मल्लिका के लिए हाई प्रोफाइल स्पोर्ट्स इवेंट की नीलामी करना कोई नई बात नहीं है, इससे पहले उन्होंने 2021 में प्रो कबड्डी लीग की नीलामी आयोजित की थी। उन्होंने 2001 में एक ब्रिटिश ऑक्शन हाउस, क्रिस्टी में नीलामी शुरू की, जहां वह भारतीय मूल की पहली महिला भी थीं।

मल्लिका ने पिछली आईपीएल नीलामी के पुराने वीडियो देखकर डब्ल्यूपीएल नीलामी की तैयारी की थी। नीलामी से पहले एक इंटरव्यू के दौरान, मल्लिका ने कहा कि "मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं और मुझे ऐसा करने पर बेहद खुशी और गर्व हो रही है।

मल्लिका ने इंटरव्यू में कहा,"भारतीय महिलाओं को अंतत: इंटरनेशनल मंच पर उनका हक मिलेगा, उनके पास उच्चतम स्तर पर खेलने की क्षमता होगी।"

RCB की टीम में गईं मंधाना

डब्ल्यूपीएल की सबसे पहली बोली भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना पर लगी। मंधाना के लिए आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टीम ने जमकर बोलियां लगाईं। लेकिन अंत में आरसीबी की टीम ने मंधाना पर 3.4 करोड़ की बड़ी बोली लगाई। मंधाना पहले सेट में सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। 

मुंबई ने हरमन पर लगाई बड़ी बोली

मुंबई इंडियंस ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पर बाजी मार ली है। मुंबई इंडियंस ने हरमन को 1.80 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। हरमन के लिए भी दिल्ली, आरसीबी ने बोलियां लगाई लेकिन मुंबई की टीम ने अंत में बाजी मार ली।

4 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट

डब्ल्यूपीएल का उद्घाटन सेशन अगले महीने मुंबई में शुरू होगा। टूर्नामेंट 4 मार्च से शुरू होगा और 26 को चलेगा, इसमें मेट्रोपॉलिटन सिटी में दो स्थानों पर मैच खेले जाएंगे। पांच डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी में से तीन को आईपीएल टीमों के मालिकों - मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स द्वारा अधिग्रहित किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।