A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. कब आएंगे यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

कब आएंगे यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

यूपी बोर्ड के रिजल्ट जल्द किए जाएंगे, इसे लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, जिसके बारे में छात्र व अभिभावक जान सकते हैं।

UP Board Result 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO UP Board Result 2025

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी कर देगा। इसके बाद छात्र और उनके अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकेंगे। याद रहे कि रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। रिजल्ट घोषित करने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

जानकारी दे दें कि यूपी बोर्ड की कक्षा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी को आरंभ हुईं थी, जो 12 मार्च 2025 तक चलीं थीं।

कब जारी होंगे रिजल्ट?

हाल ही में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती प्रसाद सिंह ने स्पष्ट किया कि बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट 25 अप्रैल से पहले जारी नहीं करेगा यानी कल या कल के बाद किसी भी  वक्त बोर्ड दोनों कक्षाओं जारी कर सकता है। ऐसे में छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखनी चाहिए।

कहां-कहां देख सकेंगे रिजल्ट?

  • results.nic.in
  • ​results.gov.in
  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in​
  • indiatv.in 

इसके अलावा, छात्र एसएमएस के जरिए भी अपने रिजल्ट देख सकते हैं उनको बस नीचे लिखे गए तरीके से मैसेज भेजना होगा।

मैसेज बॉक्स में जाकर अपनी कक्षा और रोल नंबर लिखें और 56263 पर भेज दें जैसे- UP10/UP12Roll No. फिर ऊपर दिए गए नंबर पर भेज दें। थोड़ी देर में आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।

कैसे देख सकेंगे रिजल्ट?

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाएं।
  • सबसे 'UP Board UPMSP 10th, 12th results' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा, जहां आपको अपनी लॉगिन डिटेल देनी होगी।
  • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अंत में भविष्य के लिए जरूरत के लिए मार्कशीट को डाउनलोड करके सेव कर लें।

ये भी पढ़ें:
यूपी में शिक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, सरकार ने 104 वर्ष पुराना नियम बदला
यूपी की राजधानी समेत कई जिलों में बदल दी गई स्कूलों की टाइमिंग, जारी किए गए आदेश

Latest Education News