1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी की राजधानी समेत कई जिलों में बदल दी गई स्कूलों की टाइमिंग, इन कक्षाओं के लिए जारी किए गए आदेश

यूपी की राजधानी समेत कई जिलों में बदल दी गई स्कूलों की टाइमिंग, इन कक्षाओं के लिए जारी किए गए आदेश

 Reported By: Ruchi Kumar, Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Apr 24, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Apr 24, 2025 04:28 pm IST

लखनऊ समेत एक और जिले में गर्मी को देखते हुए डीएम ने स्कूल का टाइम सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक कर दिया गया है।

lucknow- India TV Hindi
लखनऊ में बदल दी गई स्कूलों की टाइमिंग Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। अब लखनऊ जिले में स्कूल सुबह 7.30 बजे से खुलेंगे और दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगे। यह फैसला डीएम ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लगेगा। डीएम ने यह फैसला छोटे बच्चों के हित में भीषण गर्मी को देखते हुए लिया है, इस कारण यह आदेश कक्षा 1 से आठवीं तक की कक्षा पर ही लागू है।

आदेश में क्या कहा गया?
UP
Image Source : INDIA TVआदेश की कॉपी

आदेश में डीएम विशाख जी. ने कहा कि जनपद लखनऊ में बढ़ते तापमान को देखते हुए कक्षा 1 से कक्षा 8 के तक के स्कूली बच्चों के हित में सभी बोर्डों के सरकार/परिषदीय/गैर सरकारी/प्राइवेट स्कूलों का समय बदला जा रहा है। अब यह सभी स्कूल 25 अप्रैल से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश 25 अप्रैल यानी कल से लागू हो रहा है, जो अग्रिम आदेश तक मान्य है।

आगे कहा सभी स्कूलों को निर्देशित भी किया कि स्कूल विद्यार्थियों की बाहर/खुले क्षेत्र में कोई भी गतिविधि न आयोजित न करें।

अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में भी बदला समय

अंबेडकर नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने आदेश कर कक्षा 1 से 8वीं तक स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। आदेश में अधिकारी ने कहा है कि जिले के सभी परिषदीय/उच्च प्राथमिक/सीबीएसई/आईसीएसई/मान्यता प्राप्त/मदरसा/सहायता प्राप्त इंटरमीडिएट स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7.30 बजे शुरू होंगे और 12.30 बजे तक चलेंगे। यह आदेश 25 अप्रैल से लागू किया जाएगा और अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा।

इसके अलावा, आगरा और वाराणसी जिलों में भी आदेश जारी कर कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। यह आदेश भी इन जिलों में लागू कर दी गई है।

कई जिलों में लू की चेतावनी

जानकारी दे दें कि मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक भारी लू की चेतावनी दी गई है, जिसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर दिख सकता है। ऐसे में विभाग के आदेश पर कई जिलों के डीएम ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। यूपी के कई जिलों में लू को लेकर चेतावनी दी घई है, जिसमें बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, फर्रुखाबाद, कानपुर, कन्नौज, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद,  एटा, मैनपुरी, औरैया, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और इनके आसपास के इलाके भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

यूपी में शिक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, सरकार ने 104 वर्ष पुराना नियम बदला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।