A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. GATE 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बहुत करीब, डायरेक्ट लिंक से जल्द कर दें अप्लाई

GATE 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बहुत करीब, डायरेक्ट लिंक से जल्द कर दें अप्लाई

GATE 2026 के लिए चल रहा एप्लीकेशन प्रोसेस जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। आइए इस खबर के जरए जानते हैं कि इसके लिए उम्मीदवार किस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

GATE 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया(बिना विलंब शुल्क के) को बंद कर देगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in  पर जाकर ऐसा कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी मे उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?

IIT गुवाहाटी कल यानी 28 सितंबर 2025 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या GATE 2026 के लिए पंजीकरण-सह-आवेदन विंडो (बिना विलंब शुल्क के) बंद करने वाला है।  वहीं, विलम्ब शुल्क के साथ पंजीकरण करने की सुविधा 9 अक्टूबर को बंद हो जाएगी।

कब होगी परीक्षा?

आईआईटी गुवाहाटी 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को GATE 2026 का आयोजन करेगा और परिणाम 19 मार्च, 2026 को घोषित किया जाएगा।

एलिजिबिलिटी

  • उम्मीदवार जो वर्तमान में किसी डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उच्चतर वर्ष में पढ़ रहे हैं या जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/वास्तुकला/विज्ञान/वाणिज्य/कला/मानविकी में डिग्री प्रोग्राम पूरा कर लिया है, वे सभी GATE 2026 के लिए आवेदन करने कर सकते हैं।
  • प्रमाणपत्र प्राप्त उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी परीक्षाएं MoE/AICTE/UGC/UPSC द्वारा BE/BTech/BArch/BPlanning आदि के समकक्ष अनुमोदित हों।
  • ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने विदेश में ये योग्यता डिग्री प्रोग्राम प्राप्त किए हैं/कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।

ये भी पढ़ें- 

ESIC में निकली नौकरी, नहीं देनी होगी परीक्षा; जान लें कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी

Latest Education News