A
Hindi News एजुकेशन GATE 2026: पहले दिन की परीक्षा खत्म, जानें कौन सा सेक्शन रहा टफ और कौन सा ईजी

GATE 2026: पहले दिन की परीक्षा खत्म, जानें कौन सा सेक्शन रहा टफ और कौन सा ईजी

GATE 2026 की आज (7 फरवरी) की परीक्षा समाप्त हो गई है। कौन सा सेक्शन टफ रहा और कौन सा ईजी, आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

GATE 2026 की 7 फरवरी की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा शाम 5.30 बजे पूरी हुई। दूसरी शिफ्ट में शामिल हुए उम्मीदवारों के मुताबिक GATE CH का क्वेश्चन पेपर डिफिकल्टी के मामले में आसान से मीडियम लेवल का था। कई सवाल मीडियम लेवल के थे। वहीं, शिफ्ट की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंस ने पेपर को मुश्किल के मामले में मीडियम बताया था और GA सेक्शन आसान था। पहली शिफ्ट के स्टूडेंट्स के अनुसार, पेपर के कुछ हिस्से अधिक कॉन्सेप्चुअल थे, जबकि कुछ में ज्यादा कैलकुलेशन की जरूरत थी। जनरल एप्टीट्यूड सेक्शन आसान था।

GATE 2026 की दूसरी दिन की परीक्षा 8 फरवरी यानी कल आयोजित की जाएगी। बता दें कि परीक्षा का आयोदन दो शिफ्टों में किया जाएगा। इसमें पहली पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी। 

एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाले कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स

GATE एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को जो डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने हैं, उम्मीदवार उनकी लिस्ट नीचे दी गई है।

  • GATE 2026 एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी।
  • पहचान वेरिफिकेशन के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया एक वैलिड फोटो ID (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या पासपोर्ट)।
  • अगर लागू हो तो विकलांगता सर्टिफिकेट।

परीक्षा हॉल में क्या है बैन 

कैंडिडेट्स इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वे परीक्षा हॉल में नान परमिटेड आइटम्स न जाएं। उम्मीदवारों को GATE परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, हस्तलिखित नोट्स या कोई भी दूसरी बैन चीजें लाने की इजाजत नहीं है।

GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- CTET 2026: 7 फरवरी की परीक्षा हुई खत्म, दो सेंटर पर पेपर 2 का एग्जाम पोस्टपोन

Latest Education News