1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CTET 2026: 7 फरवरी की परीक्षा हुई खत्म, दो सेंटर पर पेपर 2 का एग्जाम पोस्टपोन

CTET 2026: 7 फरवरी की परीक्षा हुई खत्म, दो सेंटर पर पेपर 2 का एग्जाम पोस्टपोन

 Published : Feb 07, 2026 06:05 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 06:05 pm IST

CTET 2026 के पहले दिन की परीक्षा संपन्न हो गई है। हालांकि, पेपर 2 का दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजन नहीं हो सका, जिसकी नई तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

CTET फरवरी 2026 के पहले दिन की परीक्षा समाप्त हो गई है। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में हुआ। पेपर 2 का आयोजन पहली शिफ्ट में हुआ जो सुबह 9.30 से 12.00 बजे तक आयोजित हुई। वहीं, पेपर 1 का आयोजन दूसरी शिफ्ट में हुआ जिसका आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शामल 5 बजे तक किया गया। हालांकि पहले शिफ्ट की परीक्षा में दो सेंटर पर एग्जाम कंडक्ट नहीं हो सका, जिसकी वजह से छात्रों ने बवाल भी किया। यह परीक्षा केंद्र (125016 - सेंट जॉन एकेडमी, बासमती नगर और 125014 - लक्ष्या इंटरनेशनल एकेडमी)  वैशाली (हाजीपुर) के हैं। पेपर 2 का एग्जाम दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नहीं हो सका, इस संबंध में CBSE ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से पोस्ट भी शेयर किया है। 

एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, "देश भर में CTET के 1803 परीक्षा केंद्रों में से, पेपर - 2 की परीक्षा 1801 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। हालांकि, वैशाली (हाजीपुर) के 02 केंद्रों (125016 - सेंट जॉन एकेडमी, बासमती नगर और 125014 - लक्ष्या इंटरनेशनल एकेडमी) पर कुछ अपरिहार्य कारणों से पेपर - 2 की परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। इन 02 केंद्रों पर आवंटित उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा 15 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम संबंधित उम्मीदवारों को अलग से सूचित किया जाएगा।" इन उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

बता दें कि अब कल यानी 8 फरवरी 2026 को सीटीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा का आयोजन कल भी दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 से आयोजित की जाएगी। 

बैन आइटम्स

परीक्षा में बैन आइटम्स को उम्मीदवार कतई न ले जाएं। इनमें स्टेशनरी का सामान जैसे टेक्स्टुअल सामग्री (छपी हुई या लिखी हुई), कागज़ के टुकड़े, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, व्हाइटनर, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, कार्डबोर्ड आदि। कोई भी कम्युनिकेशन डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि। कोई भी घड़ी/कलाई घड़ी, वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, सोने/नकली गहने आदि शुमार हैं।

ये भी पढ़ें- 

नीट 2026 का कब जारी होगा नोटिफिकेशन, कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया? क्या है अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।