1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट 2026 का कब जारी होगा नोटिफिकेशन, कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया? क्या है अपडेट

नीट 2026 का कब जारी होगा नोटिफिकेशन, कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया? क्या है अपडेट

 Published : Feb 07, 2026 04:48 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 04:48 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करेगी। हालांकि, इससे पहले इसका एक डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXEL

मेडिकल क्षेत्र में अपने करियर को आगे ले जाने वाले अधिकतर छात्र नीट 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जल्द ही नीट 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, अब तक इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि नोटिफिकेशन कब जारी होगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कब शुरू होगी। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

जारी किए गए नोटिफिकेशन में रजिस्ट्रेशन की तारीखें, परीक्षा का शेड्यूल, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, कितनी बार परीक्षा दे सकते हैं, टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी समेत अन्य जरूरी जानकारी शामिल होगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होगा।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा और खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

नीट 2026 सिलेबस

हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट 2026 का सिलेबस जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीट 2026 का सिलेबस चेक कर सकते हैं। 

NTA ने जारी कर चुकी है एडवाइजरी

NTA ने नीट यूजी 2026 को लेकर एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें कहा गया है- सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे यह पक्का कर लें कि उनका आधार कार्ड सही, वैलिड और सभी तरह से अपडेटेड हो। 

  • आधार डिटेल्स में उम्मीदवार की ये जानकारी सही-सही होनी चाहिए - नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो, पता और बायोमेट्रिक जानकारी (जहां लागू हो)।
  • UDID कार्ड (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए) - उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि UDID कार्ड वैलिड, अपडेटेड और ज़रूरत के हिसाब से रिन्यू किया हुआ हो।
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट - उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS/SC/ST/OBC-NCL) अपडेटेड और वैलिड हो।

ये भी पढ़ें- 

JEE Main 2026 सेशन 1 का परिणाम कब? छात्र कर रहे इंतजार; जानें कैसे और कहां कर सकेंगे चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।