अगर आप भी GUJCET 2026 परीक्षा में शामिल हुए थे तो ये खबर आपके काम आ सकती है। GUJCET 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की को जारी किया जा चुका है। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया है। इसके खिलाफ आपत्ति उठाने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2026 है। ऐसे में जो उम्मीदवार आंसर-की से सेटिस्फाई नहीं हैं, वे सभी इसके खिलाफ 8 अप्रैल तक या इससे पहले ही ऑब्जेक्शन कर दें।
बता दें कि आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदावरों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने के लिए कितना शुल्क देना होगा। अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।
आपत्ति उठाने के लिए शुल्क?
जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती देना चाहते हैं, उन्हें प्रति प्रश्न 500 रुपये का भुगतान करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शुल्क भुगतान के प्रमाण के बिना किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि, यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस प्रश्न के लिए भुगतान किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
आंसर-की को कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में आंसर-की खुल जाएगी।
- अब कैंडिडेट्स आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, GSEB अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसका उपयोग GUJCET 2026 के परिणाम तैयार करने के लिए किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आपत्ति प्रक्रिया और परिणाम की घोषणा से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
ये भी पढ़ें-
लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी
Latest Education News