1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

 Published : Apr 06, 2026 04:26 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 04:26 pm IST

पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब एंड सिंध बैंक में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में लोकल बैंक ऑफिसर्स के पदों पर लैटरल भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए अप्लाई करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी क्या है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए आइए इससे अवगत होते हैं। 

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? 

जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 02.03.1996 से पहले और 01.03.2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज  पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें और फिर अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान में 17 राज्यों में कुल 1000 पदों को भरा जाएगा। इनमें- सबसे ज्यादा रिक्तियां उत्तर प्रदेश को आवंटित की गई हैं, जहां 200 पद हैं; इसके बाद गुजरात में 125 और पंजाब में 100 पद हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 80-80 रिक्तियाँ हैं, जबकि तमिलनाडु में 65 रिक्तियां हैं। कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 60-60 पद हैं। अन्य राज्यों में असम में 50 रिक्तियां हैं, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में 30-30, और हिमाचल प्रदेश में 20 रिक्तियां हैं। अरुणाचल प्रदेश में 15, झारखंड और केरल में 10-10, और नागालैंड में 5 हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।