A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Haryana Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव, रिवाइज्ड डेटशीट जारी

Haryana Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव, रिवाइज्ड डेटशीट जारी

Haryana Board Exam 2025: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा यानी BSEH ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम शेड्यूल में कुछ बदलाव किया है। आइए इस खबर के माध्यम से संबंधित विवरण को जानते हैं।

हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रिवाइज्ड डेटशीट जारी- India TV Hindi
Image Source : FILE हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रिवाइज्ड डेटशीट जारी

Haryana Board Exam 2025: जो छात्र-छात्राएं इस वर्ष होने वाली हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षी के परीक्षा कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं कक्षा की रिवाइज्ड डेटशीट को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर रिवाइज्ड डेटशीट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी किए नए शेड्यूल के अनुसार हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होंगी जो कि 19 मार्च को खत्म होंगी। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और 2 अप्रैल 2025 तक चलेंगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं के गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और कुछ अन्य विषयों की परीक्षा तिथियों को संशोधित किया गया है।  कक्षा 12वीं की राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, उद्यमिता और गणित की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है।  

Haryana Board Exam 2025: कक्षा 10वीं और 12वीं की रिवाइज्ड डेटशीट को कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार कक्षा 10वीं और 12वीं की रिवाइज्ड डेटशीट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद संबंधित लिंक पर जाना होगा। 
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक अलग विंडो में डेटशीट खुल जाएगी। 
  • इसके बाद उम्मीदवार रिवाइज्ड डेटशीट को चेक करें और और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार रिवाइज्ड डेटशीट का एक प्रिंटआउट ले लें। 

कक्षा 10वीं और 12वीं की रिवाइज्ड डेटशीट के लिए डायरेक्ट लिंक

कक्षा 10वीं की रिवाइज्ड डेटशीट के लिए डायरेक्ट लिंक

कक्षा 12वीं की रिवाइज्ड डेटशीट के लिए डायरेक्ट लिंक

ये भी पढ़ें- 

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल एग्जाम डेट्स बदलीं, जानें नई तारीखें 

Latest Education News