1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल एग्जाम डेट्स बदलीं, जानें नई तारीखें

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल एग्जाम डेट्स बदलीं, जानें नई तारीखें

 Published : Jan 21, 2025 01:23 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 01:25 pm IST

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम डेट्स में बदलाव किया गया है। रिवाइज्ड शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

 यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा की बदली तारीखें - India TV Hindi
यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा की बदली तारीखें Image Source : FILE

UP Board Exam 2025: जो छात्र-छात्राएं इस साल होने वाली यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक बहुत जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा तारीखों में संशोधन किया है। जानकारी दे दें कि कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियों को संशोधित करने का फैसला जेईई मेन 2025 परीक्षा के साथ टकराव के कारण लिया गया है। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिस में लिखा गया है, "सभी संबंधितों की जानकारी के लिए यह प्रसारित किया जाता है कि 20 जनवरी से 30 जनवरी के बीच होने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की जेईई मेन 2025 परीक्षा के मद्देनजर, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित किया जाता है।" 

यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम्स का रिवाइज्ड शेड्यूल

फेज तारीख मंडल
पहला चरण 1 फरवरी से 8 फरवरी, 2025 तक अलीगढ़, मेरठ, मोरादाबाद, कानपुर, प्रागराज, मिराजपुर, वाराणसी और गोरखपुर
दूसरा चरण 9 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झाँसी, चित्रकूट, अयोध्या, आज़मगढ़, देवीपाटन और बस्ती

बता दें कि शुरुआत में, यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 जनवरी से 31 जनवरी तक होने वाली थीं और दूसरा चरण 1 से 8 फरवरी के लिए निर्धारित किया गया था। बोर्ड 24 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 आयोजित करेगा। बोर्ड 24 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 आयोजित करेगा। वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे के बीच और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे के बीच होगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। 

डायरेक्ट लिंक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।