सरकारी कॉलेज से BAMS के लिए NEET 2025 में कितने नंबर्स चाहिए? जानिए यहां
NEET UG के जरिए ही BAMS कोर्स में भी एडमिशन मिलेगा, ऐसे में छात्रों को यह जानने में दिलचस्पी है कि आखिर सरकारी कॉलेज से BAMS करने के लिए NEET 2025 में कितने नंबर्स चाहिए?
नीट यूजी 2025 के रिजल्ट का मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। जून माह में नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी होने की संभावना है। देश में नीट की तैयारी काफी सारे छात्र करते हैं। यह देश की कठिन परीक्षाओं में एक मानी जाती है क्योंकि देश में मेडिकल सीटें कम है और परीक्षार्थियों की संख्या सीटों से कई गुना अधिक है। ऐसे में हर साल नीट का कटऑफ हाई जाता है। बता दें कि नीट यूजी की परीक्षा पास करने के बाद ही छात्र एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस और बीयूएमएस कोर्स में एडमिशन ले पाते हैं।
कटऑफ के मुताबिक ही इन मेडिकल कोर्सों में एडमिशन मिलता है, कटऑफ अगर आपका ज्यादा है तो ही आपको एमबीबीएस, बीडीएस मिल सकता है, वरना आपको बीएएमएस और बीयूएमएस या बीएससी नर्सिंग कोर्स करने के लिए निमंत्रित किया जाएगा। ऐसे में आइए आज जानते हैं कि BAMS के लिए NEET 2025 में कितने नंबर्स चाहिए?
निगेटिव मार्किंग में कितने नंबर कटते हैं?
नीट यूजी परीक्षा में 180 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 720 नंबर के होते हैं। इस परीक्षा में छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाता है। वहीं, हर सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 4 नंबर मिलते हैं और हर गलत उत्तर के लिए 1 नंबर काटा जाता है।
BAMS के लिए नीट यूजी 2025 में कितने नंबर आने चाहिए?
BAMS कोर्स में एडमिशन के लिए सामान्य वर्ग के छात्र-छात्रा को कम से कम 480-590 नंबर लाने होंगे, जबकि ओबीसी वर्ग को 500-570 नंबर, एससी और एसटी वर्ग को 450-500 नंबर लाने चाहिए। बता दें कि यह नंबर सरकारी कॉलेज के है।
BAMS क्या है?
बीएएमएस का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडसिन एंड सर्जरी है। इस डिग्री के जरिए डॉक्टर भारतीय संस्कृति के मुताबिक रोगी का उपचार करते हैं। पुराने जमाने में वैद्य आयुर्वेद के जरिए ही इलाज करते थे। इस कोर्स में अब भारतीय संस्कृति और आधुनिक मेडिकल प्रैक्टिस के साथ सिखाई जाती है। यह कोर्स 4.5 साल का है, साथ ही एक साल की इंटर्नशिप भी करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें:
नीट यूजी में OBC उम्मीदवार को बीडीएस के लिए कितने नंबर लाने होंगे? यहां जानें
परीक्षा के बीच अचानक हो गई बत्ती गुल, छात्रों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लिखे पेपर; देखें VIDEO
