1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट यूजी में OBC उम्मीदवार को बीडीएस के लिए कितने नंबर लाने होंगे? यहां जानें

नीट यूजी में OBC उम्मीदवार को बीडीएस के लिए कितने नंबर लाने होंगे? यहां जानें

 Published : May 23, 2025 11:16 am IST,  Updated : May 23, 2025 11:30 am IST

नीट यूजी का रिजल्ट जून में किसी भी दिन जारी किया जा सकता है, ऐसे में एमबीबीएस के साथ बीडीएस व अन्य यूजी कोर्सों के कटऑफ भी जारी किए जाएंगे।

NEET UG 2025- India TV Hindi
NEET UG 2025 Image Source : META AI

NEET की तैयारी हर 10 में से 7 भारतीय छात्र तो करते ही है, सबका सपना होता है कि वे डॉक्टर बने और वो भी सरकारी कॉलेज से पढ़ाई करके। ऐसे में छात्र काफी मेहनत करते हैं कि उनका सेलेक्शन एमबीबीएस के लिए ही हो लेकिन किसी किसी का सपना बीडीएस, बीएएमएस और बीयूएमएस भी होता है। इसलिए जैसे ही उन्हें उतना नंबर हासिल होता है वे तुरंत किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको बीडीएस के कटऑफ और नंबर की बात करेंगे कि कितना नंबर आपको लाने चाहिए।

क्या है बीडीएस?

पहले तो जान लेते हैं कि बीडीएस है क्या? BDS का फुल फॉर्म है बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी, यह भी पूरे 5 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स होता है, जैसा कि एमबीबीएस होता है। इसमें 4 साल क्लासरूम की शिक्षा होती है और एक साल कंपलसरी इंटर्नशिप शामिल होती है। इस कोर्स को करने के बाद आप दांतों के डॉक्टर बन जाते हैं, इस कोर्स को हल्के में मत लीजिएगा, अच्छे डॉक्टर्स दांतों के इलाज के लिए काफी महंगी फीस चार्ज करते हैं। साथ ही इलाज भी दांतों का काफी महंगा करते हैं। इसलिए इस प्रोफेशन में भी खूब पैसा है।

कितना जाएगा बीडीएस के लिए ओबीसी का कटऑफ?

अब बात करते हैं कि बीडीएस के लिए कटऑफ कितनी जा सकती है? अगर आप सरकारी मेडिकल कॉलेज से बीडीएस करना चाहते हैं तो वहां कम फीस में आप कोर्स कंप्लीट कर सकते हैं। इसलिए हर उम्मीदवार कोशिश करता है कि उस बीडीएस के लिए सरकारी कॉलेज मिल जाए। ऐसे में एक्सपर्ट का मानता है कि इस बार का बीडीएस के लिए नीट यूजी का कटऑफ 500 के नीचे जा सकता है। पिछली बार ओबीसी का कटऑफ 161-127 था, ऐसे में इस बार का कटऑफ 150-100 के करीब जाने की उम्मीद है।

बीडीएस के लिए 5 राज्यों के संभावित कटऑफ

  • दिल्ली

सरकारी कॉलेज: 95-100 पर्सेंटाइल (280-300 नंबर)

प्राइवेट कॉलेज: 85-95 पर्सेंटाइल (240-280 नंबर)

  • महाराष्ट्र

सरकारी कॉलेज: 95-100 पर्सेंटाइल (280-300 नंबर)
प्राइवेट कॉलेज: 85-95 पर्सेंटाइल (240-280 नंबर)

  • तमिलनाडु

सरकारी कॉलेज: 90-95 पर्सेंटाइल (260-280 नंबर)
प्राइवेट कॉलेज: 80-90 पर्सेंटाइल (220-260 नंबर)

  • कर्नाटक

सरकारी कॉलेज: 90-95 पर्सेंटाइल (260-280 नंबर)
प्राइवेट कॉलेज: 80-90 पर्सेंटाइल (220-260 नंबर)

  • उत्तर प्रदेश

सरकारी कॉलेज: 85-90 पर्सेंटाइल (240-260 नंबर)
प्राइवेट कॉलेज: 75-85 पर्सेंटाइल (200-240 नंबर)

यह ध्यान रखें कि ये आंकड़े अनुमानित हैं और वास्तविक कटऑफ अंक बदल सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।