देश में करीबन हर 10 में से 6 युवा डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। यही कारण है कि NEET की तैयारी देश के लाखों युवा करते हैं। नीट के जरिए ही देश के सरकारी या मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस, बीएएमएस यूजी कोर्स में एडमिशन मिल सकता है। छात्रों की कोशिश रहती है कि उन्हें एमबीबीएस सीट ही हासिल हो, लेकिन कुछ छात्र ऐसे होते हैं जो बीएएमएस कर देश की सेवा करना चाहते हैं, ऐसे में उन्हें जानना अति आवश्यक हैं कि BAMS के लिए NEET में कितने नंबर आने चाहिए?
क्या है ये कोर्स?
BAMS कोर्स 5.5 साल का होता है, इस कोर्स के जरिए पारंपरिक आयुर्वेदिक तौर-तारिकों के साथ आधुनिक दवाओं की भी पढ़ाई की जाती है। बीएएमएस का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी है। इस कोर्स में एडमिशन के लिए 3 टाइप के कॉलेज हैं, पहला सरकारी, दूसरी अर्ध सरकारी और तीसरा प्राइवेट। सबसे ज्यादा छात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज में अपनी सीट पाने के लिए ललायित रहते हैं।
नीट में कितने लाने होंगे नंबर?
BAMS में सरकारी सीट के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग जाती हैं। इस कारण अगर आप जनरल कैटेगरी से हैं तो आपको सरकारी सीट हासिल करने के लिए 450 से अधिक स्कोर करना होगा। अगर अर्ध सरकारी कॉलेज में सीट चाहिए तो 420 से अधिक नंबर लानें होंगे और अगर प्राइवेट कॉलेज से पढ़ना है तो 280 नंबर से अधिक लाना होगा।
वहीं, अगर ओबीसी कैटेगरी से हैं तो आपको 420 नंबर से अधिक लाना होगा, तभी सरकारी सीट मिल सकेगी, अगर अर्ध सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट चाहिए तो आपको 370 से अधिक नंबर लाने होंगे और प्राइवेट कॉलेज में आपको 260 नंबर से अधिक लाने पर सीट ऑफर की जा सकी है।
ये भी पढ़ें:
यूपी में शिक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, सरकार ने 104 वर्ष पुराना नियम बदला
यूपी की राजधानी समेत कई जिलों में बदल दी गई स्कूलों की टाइमिंग, जारी किए गए आदेश
Latest Education News