1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नैनीताल बैंक में एक पीओ को कितनी सैलरी मिलती है? निकली है वैकेंसी

नैनीताल बैंक में एक पीओ को कितनी सैलरी मिलती है? निकली है वैकेंसी

नैनीताल बैंक में पीओ समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि नैनीताल बैंक के एक पीओ की कितनी सैलरी होती है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप बैंक में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नैनीताल बैंक में पीओ, सीएसए (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) समेत अन्य कई पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नैनीताल बैंक में एक पीओ को कितनी सैलरी मिलती है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।

कितनी मिलती है सैलरी? 

नैनीताल बैंक में एक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) को कितनी सैलरी मिलती है, इसे आप निम्नवत तालिका के माध्यम से देख सकते हैं। 

पीओ (ग्रेड/स्केल-I में अधिकारी) 48480 2000 62480 2340 67160 2680 85920
7 2 7

कितने और कौन से पदों के लिए चल रहे आवेदन

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 185 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • सीएसए(कस्टमर सर्विस एसोसिएट): 71 पद
  • पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर): 40 पद
  • रिस्क ऑफिसर: 3 पद
  • सीए (ग्रेड/स्केल-I): 3 पद
  • इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ग्रेड/स्केल-I): 15 पद
  • लॉ ऑफिसर (ग्रेड/स्केल-I): 2 पद
  • क्रेडिट ऑफिसर (ग्रेड/स्केल-I): 10 पद
  • एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर (ग्रेड/स्केल-I): 10 पद
  • एचआर ऑफिसर (ग्रेड/स्केल-I): 4 पद
  • मैनेजर-IT (ग्रेड/स्केल-I): 15पद
  • मैनेजर- रिस्क (ग्रेड/स्केल-I)- 2 पद
  • मैनेजर- सीए (ग्रेड/स्केल-II)- 5 पद
  • मैनेजर- लॉ (ग्रेड/स्केल-II)- 2 पद
  • मैनेजर- सिक्योरिटी ऑफिसर: 3 पद

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 1 जनवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, फीस पेमेंट की लास्ट डेट 2 जनवरी 2026 है।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरकर सबमिट करना होगा।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर ले। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

नोटिफिकेशन के लिए सीधा लिंक

ये भी पढ़ें- 

पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर की स्टूडेंट्स से 'परीक्षा पे चर्चा', 25 छात्रों ने लिया भाग

Latest Education News