परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी असम के दौरे पर हैं, जिसका आज दूसरा दिन है। इस दौरन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह गुवाहाटी में 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) 2026 कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से वार्ता की। पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बातचीत की। इस प्रोग्राम में विभिन्न स्कूलों के कुल 25 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन डेक वाले ‘एम वी चराइदेव दो’ क्रूज पर सवार हुए। इस दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, कछार, श्रीभूमि, बक्सा, दिमा हसाओ, कोकराझार, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और नलबाड़ी जिलों के स्कूलों से चुना गया। अधिकारियों के अनुसार, प्रोग्राम में जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, असम जातीय विद्यालय, डॉन बॉस्को संस्थान और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेत सरकारी, आवासीय और प्राइवेट स्कूलों के स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। इस दौरान पीएम मोदी को क्रूज के ऊपरी डेक पर स्टूडेंट्स से वार्ता देखा गया।
बता दें कि परीक्षा पे चर्चा या पीपीसी को वर्ष 2018 से लगातार हर साल आयोजि किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मकसद छात्र-छात्राओं की परीक्षा के दबाव से निपटने में हेल्प करना और साथ ही पढ़ाई व मानसिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन का मैसेज देना है।
अपने असम दौरे के दौरान पीएम मोदी ने गुवाहाटी के 'शहीद स्मारक क्षेत्र' में असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के जवान सुबह से ही नदी में गश्त कर रहे थे। शनिवार से दो दिन के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर नौका सेवाएं को निलंबित कर दिया गया। (Input With PTI)
ये भी पढ़ें-
UGC NET दिसंबर 2025 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 31 दिसंबर से शुरू है परीक्षा
संपादक की पसंद