अगर आपने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की तरफ से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार वहां, मांगे गए विवरण को भरें।
- इसके बाद उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार उसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, UGC NET 2025 सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से भिन्न होती है। यह सिर्फ कैंडिडेट्स को उस परीक्षा शहर के बारे में बताती है। इसके उलट, UGC NET एडमिट कार्ड में पूरी जानकारी होती है, जिसमें कैंडिडेट का नाम, एग्जाम की तारीख, शिफ्ट की टाइमिंग और एग्जाम सेंटर का पूरा पता शामिल होता है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन चार दिन पहले जारी किया जा सकता है।
कब से कब तक है परीक्षा
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी से शुरू होना है। परीक्षा 7 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहले पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है के वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपनी पैनी निगाह को बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- UPSC CDS I भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी; 450 से अधिक है वैकेंसी