आईबीपीएस आरआरबी 2025 के आवेदन में सुधार करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की तरफ से आज यानी 6 अक्टूबर 2025 को आईबीपीएस आरआरबी 2025 के आवेदन में सुधार हेतु करेक्शन विंडो को खोला जाएगा। एक बार शुरू होने के बाद जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में परिवर्तन या संशोधन करना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऐसा कर सकेंगे। करेक्शन विंडो के जरिए आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2025 है।
आवेदन में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अभ्यर्थियों को 200 रुपये (जीएसटी सहित) का संशोधन/सुधार शुल्क देना होगा। यह शुल्क सभी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू होगा, चाहे उनकी श्रेणी कुछ भी हो। एक बार भुगतान किया गया सुधार शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा में समायोजित किया जाएगा।
कैसे कर सकेंगे आवेदन में सुधार
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर IBPS RRB 2025 आवेदन सुधार लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार लॉगिन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार करें और शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
क्या कर सकते हैं एडिट?
इस अवधि के दौरान, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार/संशोधन करने की अनुमति है, और वे अपनी आवश्यकतानुसार ऑनलाइन आवेदन डेटा में आवश्यक सुधार/परिवर्तन करने के बाद आवेदन पुनः जमा भी कर सकते हैं।
केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं जिन्होंने आवेदन पंजीकरण की निर्दिष्ट अवधि के भीतर आवश्यक शुल्क/सूचना शुल्क के भुगतान के साथ अपना पूरा ऑनलाइन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर दिया हो।
कौन से विवरण संपादित नहीं किए जा सकते
आधिकारिक सूचना में लिखा है, "उम्मीदवारों द्वारा मूल आवेदन में दिए गए 'नाम', 'ईमेल आईडी', 'मोबाइल नंबर', रिक्ति में 'राज्य/केंद्र शासित प्रदेश', पत्राचार पते में 'राज्य/केंद्र शासित प्रदेश' और 'स्थायी पता', 'पद' और 'राष्ट्रीयता' फ़ील्ड में दिए गए विवरण संपादित नहीं किए जा सकते।"
ये भी पढ़ें-बिहार कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई; 4 हजार से ज्यादा वैकेंसी
Latest Education News