1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई; 4 हजार से ज्यादा वैकेंसी

बिहार कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई; 4 हजार से ज्यादा वैकेंसी

 Published : Oct 06, 2025 11:11 am IST,  Updated : Oct 06, 2025 11:11 am IST

बिहार कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीचे खबर में दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : UNSPLASH

अगर आप सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 नवंबर तय है, इच्छुक उम्मीदवारों को इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर देना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'होम(प्रिजन) डिपार्टमेंट' वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदावर एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

कितने पदों को भरा जाएगा? 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4128 पदों को भरा जाएगा। इसमें- 

निषेध कांस्टेबल के लिए 1603 पद

जेल वार्डर के लिए 2417 पद
मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के लिए 108 पद

आवेदन शुल्क

भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क के अलावा, लागू बैंक शुल्क का भुगतान किया जाना चाहिए, जो ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया के दौरान बैंक द्वारा स्वचालित रूप से काट लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

MP Police ASI, Subedar भर्ती के लिए आवेदन हेतु क्या है मिनिमम शैक्षणिक योग्यता? जान लें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।