मध्य प्रदेश में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) और सूबेदार पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु मिनिमम शैक्षणिक योग्यता को जानते हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।
आवेदन हेतु क्या है मिनिमम शैक्षणिक योग्यता?
इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) और सूबेदार पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन हेतु मिनिमम शैक्षणिक योग्यता को उम्मीदवार निम्नवत तालिका के माध्यम से जान सकते हैं।
| पद |
मिनिमम शैक्षणिक अर्हता
|
| सूबेदार |
- हायर सेकेण्डरी परीक्षा (पुरानी प्रणाली) या हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) में उत्तीर्ण।
- मध्यप्रदेश मान्यता प्राप्त परिषद / बोर्ड / पॉलिटेक्टिक / आईटीआई या समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से आशुलिपि (शॉर्ट-हेण्ड) 100 शब्द प्रति मिनिट परीक्षा उत्तीर्ण।
- विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग द्वारा आयोजित कम्प्यूटर प्रणाली प्रमाणन परीक्षा (सीपीसीटी) प्रमाण पत्र हिन्दी टाईपिंग के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- इलेक्ट्रॉनिक विभाग और कम्प्यूटर पाठ्यक्रम प्रत्यायन (डीओईएसीसी) व्दारा आयोजित डिप्लोमा स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण
या
- शासकीय मान्यता प्राप्त आईटीआई से "कम्प्युटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा)" में एक वर्षीय प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम।
या
- मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक / संस्थान / कॉलेज / विश्वविद्यालय / आईटीआई से आधुनिक कार्यालय प्रबंधन पाठ्यक्रम परीक्षा उत्तीर्ण।
या
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त संस्थान सभी/मुक्त विश्वविद्यालयों से कम्प्यूटर डिप्लोमा।
|
| असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) |
- मान्यता प्राप्त किसी मंडल/संस्था से उच्चतर माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा (10+2) प्रणाली (12वीं) उत्तीर्ण।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित कम्प्यूटर प्रणाली प्रमाणन परीक्षा (सीपीसीटी) प्रमाण पत्र हिन्दी टाईपिंग के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- इंजीनियरिंग डिग्री / एमसीए / बीसीए / एमएससी (कम्प्यूटर साइंस /सूचना-प्रौद्योगिकी) या ए.आई.सी.टी.ई. व्दारा अनुमोदित पॉलिटेक्निक डिप्लोमा।
या
- इलेक्ट्रॉनिक विभाग और कम्प्यूटर पाठ्यक्रम प्रत्यायन (डीओईएसीसी) द्वारा आयोजित डिप्लोमा स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण।
या
- शासकीय मान्यता प्राप्त आईटीआई से "कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)" में एक वर्षीय प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम
या
- मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक / संस्थान / कॉलेज / विश्वविद्यालय / आईटीआई से आधुनिक कार्यालय प्रबंधन पाठ्यक्रम परीक्षा उत्तीर्ण।
या
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त संस्थान सभी मुक्त विश्वविद्यालयों से कम्प्यूटर डिप्लोमा
|
ये भी पढ़ें- एमपी पुलिस ASI और सूबेदार भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई