1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दोस्तों से मिला धोखा, 'बिग बॉस 20' में नॉमिनेशन टास्क ने खोली घरवालों की दोस्ती की पोल, दो कंटेंस्टेंट पर लटकी तलवार

दोस्तों से मिला धोखा, 'बिग बॉस 20' में नॉमिनेशन टास्क ने खोली घरवालों की दोस्ती की पोल, दो कंटेंस्टेंट पर लटकी तलवार

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 22, 2026 09:27 am IST,  Updated : Sep 22, 2026 09:27 am IST

'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। दोनों को एक भी सेव वोट नहीं मिला। दोस्तों ने दोनों का साथ नहीं दिया, जिसके बाद नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट के चेहरे पर निराशा देखने को मिली।

Bigg Boss 20 nomination task- India TV Hindi
बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट। Image Source : JIOHOTSTARREALITY/INSTAGRAM

'बिग बॉस 20' में हर दिन घर के अंदर रिश्तों, दोस्ती और समीकरणों में बदलाव देखने को मिल रहा है। शो का नया हफ्ता शुरू होते ही नॉमिनेशन को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। इस बार घरवालों को अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को बचाने का मौका दिया गया, लेकिन दो कंटेस्टेंट ऐसे रहे जिन्हें एक भी 'सेव वोट' नहीं मिला। इसके चलते यंग डीएसए और ईशा रिखी इस हफ्ते नॉमिनेशन की लिस्ट में आ गए हैं। अब इन दोनों के अलावा बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच भी नए समीकरण बनते नजर आ सकते हैं।

घरवालों को मिले दो सेव वोट

इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि वे दो ऐसे हाउसमेट्स के नाम चुनें, जिन्हें वह नॉमिनेशन से बचाना चाहते हैं। हर कंटेस्टेंट को दो 'सेव वोट' देने थे। टास्क के दौरान सामने आया कि कुछ कंटेस्टेंट्स को कई लोगों का समर्थन मिला, जबकि कुछ को उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले। टास्क खत्म होने के बाद जब वोटों का हिसाब हुआ तो यंग डीएसए और ईशा रिखी को किसी भी कंटेस्टेंट ने अपना सेव वोट नहीं दिया। लिहाजा दोनों इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए। अब दर्शकों के वोट यह तय करेंगे कि इनमें से किस कंटेस्टेंट को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और किसका सफर खत्म होता है।

दोस्तों से उम्मीद थी यंग डीएसए को

नॉमिनेशन के बाद यंग डीएसए का रिएक्शन भी देखने लायक रहा। उन्हें उम्मीद थी कि घर में जिन लोगों के साथ उनकी दोस्ती है, उनमें से कोई न कोई उन्हें नॉमिनेशन से बचाने के लिए अपना वोट जरूर देगा। लेकिन जब उन्हें एक भी सेव वोट नहीं मिला, तो वह निराश दिखाई दिए। दूसरी तरफ ईशा रिखी को भी किसी का समर्थन नहीं मिला। इस नतीजे के बाद दोनों कंटेस्टेंट्स के लिए आने वाला सप्ताह काफी अहम हो गया है। अब देखना होगा कि घर के अंदर इस नॉमिनेशन का असर उनकी दोस्ती और दूसरे रिश्तों पर किस तरह पड़ता है।

किसने किसे दिया सेव वोट?

नॉमिनेशन प्रक्रिया में कंटेस्टेंट्स ने अलग-अलग सदस्यों को बचाने के लिए अपने वोट दिए। स्काउट ने लव और आसिफ को चुना, जबकि यंग ने माही और लव को सेव करने का फैसला किया। आरिश्फा ने काजी और माही को, कनिका ने काजी और मैरी को वोट दिया। मैरी ने आम्रपाली और लव का नाम लिया। आम्रपाली ने लव और रीति को बचाने के लिए वोट किया। काजी ने आरिश्फा और माही को चुना, जबकि माही ने आरिश्फा और काजी को अपना समर्थन दिया। ईशा ने कनिका और आरिश्फा के नाम चुने। आसिफ ने स्काउट और लव को वोट दिया। अमन ने उदिति और काजी को सेव किया। लव ने आसिफ और आम्रपाली का नाम लिया। वहीं रीति ने आम्रपाली और मैरी को चुना। उदिति ने काजी और अमन को अपने दो वोट दिए।

वीकेंड का वार में सलमान ने ट्रोलिंग पर की बात

इससे पहले 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने घर के कंटेस्टेंट्स के व्यवहार और कुछ टिप्पणियों पर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग के मुद्दे पर भी बात की। अपनी उम्र, वजन और हेयरकट को लेकर होने वाली टिप्पणियों का जिक्र करते हुए सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब दिया। इसी दौरान मॉडल-एक्टर रौहेद शो से बाहर हो गए।

ये कंटेस्टेंट्स हैं शो का हिस्सा

'बिग बॉस 20' में इस बार फिल्म, टीवी, म्यूजिक, डिजिटल और स्पोर्ट्स से जुड़े कई चेहरे शामिल हैं। शो में माही विज, आसिफ खान, अमन गांधी और आम्रपाली दुबे जैसे कलाकार हैं। वहीं काजी तौकीर, रीति तिवारी और यंग डीएसए बतौर सिंगर नजर आ रहे हैं। स्काउटओपी डिजिटल दुनिया से जुड़े चर्चित नाम हैं, जबकि आरिश्फा खान कंटेंट क्रिएटर और मैरी कॉम स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी के तौर पर शो का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें: लालबागचा राजा पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, वीडियो कॉल पर थे राघव चड्ढा, दूर बैठे किए बप्पा के दर्शन, एक्ट्रेस ने दिखाई एक-एक बारीकी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन