1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE: IND vs JPN T20I के लिए भारत और जापान के ​खिलाड़ी तैयार, बारिश डाल रही है खलल, थोड़ी देर में होगा निरीक्षण
  Live Now

LIVE: IND vs JPN T20I के लिए भारत और जापान के ​खिलाड़ी तैयार, बारिश डाल रही है खलल, थोड़ी देर में होगा निरीक्षण

 Written By: Pankaj Mishra
 Updated : Sep 22, 2026 11:23 am IST

भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। करीब एक घंटे की देरी हो चुकी है। अब बादल फिर से आ गए हैं। जल्द ही अंपायर मैदान का निरीक्षण कर अपना फैसला देंगे। जैसे ही अपडेट आएगा, हम आपको पूरी बात बताएंगे।

india vs japan t20i match- India TV Hindi
भारत बनाम जापान टी20I मैच Image Source : AFP

भारतीय टीम इस वक्त जापान में है। दोनों टीमों के बीच एक टी20 इंटरनेशनल मैच है। ये पहली बार है, जब भारत और जापान की टीमें एक दूसरे से किसी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में भिड़ रही हैं। इस मैच को लेकर काफी उत्साह और रोमांच देखने के लिए मिल रहा है। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के पास है। हालांकि मैच पर बारिश का भी असर देखने के लिए मिल सकता है। आप यहां नीचे इस मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं। 

एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया के पास तैयारी का मौका

भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच है। एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम को तैयारी का एक अच्छा मौका है, हालांकि ध्यान रखिएगा कि ये कोई वॉर्मअप या प्रैक्टिस मैच नहीं है, ये इंटरनेशनल मुकाबला है और खिलाड़ियों की ओर से किया गया प्रदर्शन उनके आंकड़ों में भी जुड़ेगा। जापानी टीम की कप्तानी केंडल फ्लेमिंग कर रहे हैं। उन्होंने मैच से एक दिन पहले ही इस मैच को लेकर अपनी बात रखी थी और कहा था कि वे इस मैच को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

28 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 में उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम

टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगी। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। ये भी तय होना अभी बाकी है कि भारतीय टीम किससे भिड़ेगी। हाल ही में अफगानिस्तान का तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। देखना यही होगा कि क्या जापनी टीम भारत को टक्कर दे पाती है या फिर मैच एकतरफा ही चलता है। हालांकि सभी की नजर बारिश पर भी है।

भारत की टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी। 

जापान की टीम: केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न। 

 

Latest Cricket News

Live updates :India vs japan t20i match updates live score

Auto Refresh
Refresh
  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    आखिर शुरू क्यों नहीं हो पा रहा है मैच

    सुबह से बारिश नहीं हो रही है, इसके बाद भी मैच शुरू क्यों नहीं हो पा रहा है, ये बड़ा सवाल है। तो इसका जवाब ये है कि भले ही अभी बारिश ना हो रही हो, लेकिन सोमवार को हुई बारिश के कारण मैदान इतना गीला हो चुका है कि अभी तक खेलने के लिए ठीक नहीं है। इसलिए मैच में देरी हो रही है।

     

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अब 11:45 बजे होगा निरीक्षण

    मैच में देरी हो रही है। अंपायर्स और रेफरी ने काफी वक्त मैदान पर गुजारा है। इस दौरान दोनों टीमों के कप्तान भी वहां थे। अभी मैच होने की उम्मीद कायम है। इतना जरूर है कि अब पूरे 20 ओवर का मैच शायद नहीं हो पाएगा। इस बीच बीसीसीआई की ओर से जानकारी दी गई है कि अब 11 बजकर 45 मिनट पर अगला निरीक्षण होगा, तभी शायद तय हो पाएगा कि मैच होगा या फिर रद कर दिया जाएगा।

  • 11:05 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अब 20 ओवर का मैच होने की संभावना काफी कम

    अब इस बात की संभावना काफी कम है कि पूरे 20 ओवर का मैच हो पाएगा। अब तक मैच शुरू नहीं हो पाया है, यहां तक कि टॉस भी नहीं हुआ है। जापान में धीरे धीरे शाम हो रही है। खास बात ये है कि वहां पर मैदान पर लाइट के इंतजाम नहीं हैं। इसलिए शाम ढलते ही मैच खत्म हो जाएगा। इस वक्त मैच शुरू कराने को लेकर बात चल रही है, लेकिन मैदान पर कुछ जगह हल्का पानी है, जो खिलाड़ियों के लिए मुश्किल का सबब बन सकता है। मैच होगा कि नहीं, इसका ऐलान जल्द होने की संभावना है।

  • 10:58 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    मैच में हो चुकी है काफी देरी, अब संकट में मुकाबला

    बार बार ऐलान करने के बाद भी अभी तक मैदान का निरीक्षण नहीं हो सका है। इस बीच भारतीय खिलाड़ी मैदान पर हैं और अपनी तैयारी कर रहे हैं। जापानी प्लेयर्स भी मैदान पर आकर वॉर्मअप कर रहे हैं। बारिश नहीं हो रही है, इसलिए कवर्स हटे हुए हैं। फिलहाल बादल तो हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है।

  • 10:51 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अब क्या है देरी

    दरअसल मैच में देरी इसलिए हो रही है, क्योंकि बादलों की वजह से रोशनी कम है। बारिश तो अब नहीं है, मैदान भी काफी हद तक सुखा लिया गया है, लेकिन बादलों के कारण रोशनी कम है। इसलिए कहना होगा कि मैच पर संकट जरूर नजर आता है। कुछ ही देर में पता चलेगा कि मैच होगा या नहीं।

     

  • 10:45 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    निरीक्षण का वक्त करीब

    निरीक्षण का वक्त करीब आ रहा है। थोड़ी देर में अंपायर मैदान पर आने वाले हैं। एक घंटे से ज्यादा मैच लेट हो गया है। अब हो सकता है कि अगर मैच शुरू हुआ तो भी कुछ ना कुछ ओवर काटे जाएंगे। यानी पूरे 20 ओवर का मैच होने की संभावना काफी कम है।

  • 10:32 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    फिर से बारिश की आशंका

    इस वक्त तो बारिश नहीं है, हल्की धूप भी है, लेकिन बादल जरूर आ गए हैं। कभी भी बारिश फिर से शुरू हो सकती है। इस बीच अभी 80 प्रतिशत ​बारिश की संभावना जताई जा रही है। देखना होगा कि अगले निरीक्षण में अंपायर्स की ओर से क्या ऐलान किया जाता है।​ फिलहाल मैच पर संकट नजर आ रहा है।

  • 10:22 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    बीसीसीआई ने दिया अपडेट

    इस बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के माध्यम से मैच को लेकर अपडेट दिया है। बताया गया है कि अगला निरीक्षण दो बजकर 15 मिनट यानी भारतीय समय अनुसार दस बजकर 45 मिनट पर होगा। उसके बाद तय होगा कि मैच कब शुरू होगा।

  • 10:17 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    मैदान गीला है, इसलिए हो रही है देरी

    मैच में देरी हो रही है। पता चला है कि अब तो बारिश नहीं है, लेकिन सोमवार को जो बारिश हुई थी, उसका असर अब तक देखने को मिल रहा है। इस बीच खबर है कि बादल फिर से आसमान पर आ गए हैं। हालांकि अभी बारिश नहीं है, लेकिन संकट जरूर है। निरीक्षण थोड़ी और देर के लिए बढ़ा दिया गया है।

  • 10:14 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    थोड़ी देर में हो सकता है टॉस

    अब निरीक्षण का वक्त करीब आ रहा है। जानकारी के अनुसार भारतीय समय अनुसार दस बजकर 20 मिनट पर निरीक्षण होगा। उसके बाद ही अंपायर बताएंगे कि मैच कितने बजे से शुरू होगा। अभी तक टॉस भी नहीं हो पाया है। हालां​कि मैच होने की अभी तक तो पूरी संभावना है। अगर बारिश ना हो तो कुछ ही देर में सब कुछ लाइन पर आ जाएगा।

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    फिर टल गया निरीक्षण

    वैसे तो जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि भारतीय समय अनुसार दस बजे मैदान का ​निरीक्षण होगा, जो कि अब टल गया है। पता चला है कि अब दस बजकर 20 मिनट पर निरीक्षण किया जाएगा। इस वक्त पिच और मैदान को सुखाने का काम तेजी के साथ हो रहा है। इस वक्त बारिश नहीं है, ये अच्छी बात है।

  • 9:56 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    जल्द हो सकता है टॉस और मैच शुरू होने के वक्त का ऐलान

    जापान से अच्छी खबर आ रही है। अब से बस थोड़ी ही देर में टॉस और मैच शुरू होने के वक्त का ऐलान किया जा सकता है। कुछ ही मिनट में अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे और उसके बाद हालात को देखते हुए अपनी राय देंगे। उम्मीद है कि इस बार टॉस और मैच का वक्त बता दिया जाएगा।

  • 9:48 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अब दस बजे होगा मैदान का निरीक्षण

    फिर से समय बढ़ा दिया गया है। पहले 9 बजकर 45 मिनट पर मैदान का निरीक्षण होना था, लेकिन अब इसे दस बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यानी अभी कुछ और देर आपको इंजजार करना होगा। हालांकि मैच होगा तो ये संकेत मिल रहे हैं, बस देरी हो रही है।

  • 9:44 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    खिलाड़ी भी मैदान पर आए

    दोनों टीमों के खिलाड़ी अब मैदान पर आ चुके हैं। बस थोड़ी ही देर में इंस्पेक्शन होगा। फिलहाल स्टंप लगा दिए गए हैं। मौसम साफ है और धूप भी निकली हुई है।

  • 9:42 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    कप्तान और कोच मैदान पर आए

    इस बीच कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण पिच पर नजर आ रहे हैं। इस वक्त मैदान पर धूप खिली हुई है। फिलहाल बूंदाबांदी के भी आसार नहीं हैं। कुछ ही देर में निरीक्षण के बाद टॉस होने की उम्मीद की जा सकती है।

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अब से कुछ ही देर में मैदान का निरीक्षण

    मैच में देरी हो रही है। मैदान गीला होने के कारण मुकाबला अभी शुरू नहीं हो सका है। बीसीसीआई ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि 9 बजकर 45 मिनट पर मैदान का निरीक्षण अंपायरों की ओर से होगा। उसके बाद तय होगा कि मैच कितने बजे शुरू होगा।

  • 9:31 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, यश ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

  • 9:26 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत के हेड कोच हैं वीवीएस लक्ष्मण

    इस मैच और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है। लक्ष्मण किस सोच और किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।

  • 9:20 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    कैसी है आज के मैच के लिए पिच

    आज के मैच पर बारिश का साया आ चुका है। सोमवार को काफी बारिश हुई, जिसका असर अब तक है। 20 सितंबर को ही जापान और हांगकांग के बीच मैच होना था, जो बारिश के कारण पूरी तरह से धुल गया था। वैसे तो यहां खूब रन बनते रहे हैं, लेकिन अब बारिश ने पिच का मिजाज भी बदल दिया होगा। जब मैच शुरू होने का ऐलान होगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि पिच कैसा व्यवहार करेगी।

  • 9:15 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अब तय वक्त पर शुरू नहीं हो पाएगा मुकाबला

    बारिश ने भारत बनाम जापान मैच का खेल खराब किया है। नौ बजे टॉस होना था, उसके बाद साढ़े नौ बजे मैच का आगाज होना चाहिए था। लेकिन अभी तक टॉस ही नहीं हो पाया है। इसका मतलब साफ है कि मैच अब अपने तय वक्त पर शुरू नहीं हो पाएगा। इसमें देरी हो रही है।

     

  • 9:09 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    थोड़ी देर में होगा मैदान और पिच का निरीक्षण

    आज के मैच का टॉस भारतीय समय अनुसार नौ बजे होना था और साढ़े नौ बजे मैच शुरू होने का वक्त था, लेकिन मैदान गीला है, इसलिए पता चला है कि 9 बजकर 45 मिनट पर मैदान का निरीक्षण किया जाएगा।

  • 9:05 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    टॉस में हो रही है देरी

    मैच से एक दिन पहले यानी सोमवार को जापान में अच्छी बारिश हुई थी। इसलिए आज के मैच के टॉस में देरी हो रही है। पता चला कि मैदान गीला है, हालांकि अभी बारिश नहीं हो रही है। थोड़ी देर बार अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे, उसके बाद टॉस होगा।

  • 9:03 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    क्या वैभव को मिलेगा आज मौका

    सभी की नजर इस बात पर है कि क्या श्रेयस अय्यर आज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका देंगे। अगर वैभव आए तो किसे बाहर जाना होगा। क्या संजू बाहर बैठेंगे या फिर अभिषेक को बाहर किया जाएगा।

  • 8:50 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अभी मौसम साफ

    अब से कुछ ही देर में टॉस होगा। इस बीच पता चला है कि मौसम साफ है और फिलहाल तो बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आती। हालांकि बीच में कुछ बाधा आने की आशंका जरूर है।

  • 8:48 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    जापान की मैच को लेकर जबरदस्त तैयारी

    वैसे तो भारत और जापान के बीच होने वाला मुकाबला मिसमैच टाइप का लग रहा है, लेकिन जापाना ने इसके लिए काफी तैयारी की है। टीम के कुछ खिलाड़ी जबरदस्त खेल दिखाते रहे हैं और आज वे भारत के खिलाफ कैसा खेलते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।

  • 8:41 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    जापान की टीम

    केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न।

  • 8:41 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत की टीम

    संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल