1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के जमुई में छात्रा से छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर, पूरे देश में मचा था हंगामा

बिहार के जमुई में छात्रा से छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर, पूरे देश में मचा था हंगामा

 Reported By: Nitish Chandra,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 22, 2026 12:25 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 02:53 pm IST

बिहार के जमुई में छात्रा से छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी के हाफ एनकाउंटर होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी नंदन यादव एनकाउंटर में घायल हो गया है।

bihar jamui couple girl molested encounter- India TV Hindi
जमुई में छात्रा से छेड़खानी के आरोपी का एनकाउंटर। Image Source : REPORTER

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। इस घटना ने समाज को शर्मसार कर के रख दिया है। पुलिस भी इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान नंदन यादव के तौर पर की गई है। वह बालू और शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। आरोपी के एनकाउंटर में घायल होने की खबर सामने आई है।

आरोपी के पैर में लगी गोली

जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली मारी है। आरोपी ने नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी की थी, उसके दोस्त और उसे जलील किया था। आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर था। आखिरकार पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और उसका हाफ एनकाउंटर हो चुका है। जानकारी के अनुसार, नंदन यादव के एक दोस्त को भी पुलिस अस्पताल लेकर आई है। उसे भी इमरजेंसी के उसी कमरे मे ले जाया गया जिसमें नंदन यादव का इलाज चल रहा है।

सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी कार्रवाई की तैयारी

आपको बता दें कि जमुई में हुई इस घटना के मामले में SIT ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के आला अधिकारियों ने उस जगह का जायजा लिया है जिस जगह पर नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त को हैरेस किया गया। बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ पुलिस का एक्शन तेज है। तो वहीं नाबालिग का वीडियो वायरल करने को लेकर भी एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस ने 120 सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, 13 फेसबुक अकाउंट्स, 12 इंस्टाग्राम और 7 ट्विटर हैंडल्स की पहचान की है जिससे नाबालिग के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल किया गया। पुलिस अब इनके खिलाफ भी एक्शन की तैयारी में है।

क्या है पूरा मामला?

जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ वारदात पर घमासान मचा है। दरअसल, ये पूरा मामला 19 सितंबर का है जब नाबालिग छात्रा अपने नाबालिग दोस्त के साथ कोचिंग से लौट रही थी। उसी वक्त रात करीब पौने सात बजे कुछ मनचलों ने दोनों को घेर लिया। उन्होंने लड़के के साथ मारपीट की और लड़की के साथ छेड़खानी की। डर के मारे पीड़ित पक्ष ने इस मामले में FIR दर्ज नहीं कराई थी। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई। मामले में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले में 7 आरोपियों की पहचान हुई है जिनमें से 3 नाबालिग आरोपी हिरासत में हैं। वहीं, अब मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल हो गया है।

ये भी पढ़ें- बिहार के जमुई में नाबालिग से बदसलूकी का मामला, POCSO एक्ट के तहत FIR, 7 आरोपियों में से 3 हिरासत में

बिहार के जमुई में नाबालिग प्रेमी जोड़े से छेड़खानी पर मचा बवाल, अब तक क्या कार्रवाई हुई? पुलिस ने बताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।