1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. QS वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में भारत के 54 संस्थानों ने बनाई जगह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की सराहना

QS वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में भारत के 54 संस्थानों ने बनाई जगह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की सराहना

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत के 54 संस्थानों ने जगह बनाई है। IIT दिल्ली 123वें स्थान पर रहा और शीर्ष भारतीय संस्थान बना। दिल्ली विश्वविद्यालय भी टॉप 10 में शामिल हुआ। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

IIT Delhi- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA IIT दिल्ली ने QS वर्ल्ड रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।
QS वर्ल्ड रैंकिग 2026 की लिस्ट आ गई है और उस लिस्ट में भारत के कुल 54 संस्थानों ने जगह बनाई है। खास बात यह है कि IIT दिल्ली ने भारत के सभी विश्वविद्यालयों में टॉप का रैंक प्राप्त किया है। QS वर्ल्ड रैंकिग 2026 के मुताबिक IIT दिल्ली 123वें नंबर पर है। रैंकिंग 2025 में IIT दिल्ली को 150वां स्थान मिला था और अब वो 123वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय को शीर्ष 10 भारतीय विश्वविद्यालयों में सातवां स्थान मिला है। आईआईटी दिल्ली ने पिछले दो सालों में अच्छा सुधार किया है और 74 पायदान ऊपर जगह बनाई है। 2024 की रैंकिंग में IIT दिल्ली को 197वां स्थान मिला था। भारत के संस्थानों की इस खास उपलब्धि की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी सराहना की है।
 
यहां देखें रैंकिंग के मुताबिक टॉप 9 भारतीय इंस्टीट्यूट
 
Institue Name Ranking
IIT Delhi 123
IIT Bombay 129
IIT Madras 180
IIT Kharagpur 215
IISc Bangalore 219
IIT Kanpur 222
Delhi University 328
IIT Guwahati 334
IIT Roorkee 339

QS वर्ल्ड रैंकिग 2026 में पहला स्थान किसे मिला?

इस साल MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) को इस रैंकिंग में पहला स्थान मिला है और इसी के साथ MIT लगातार 14वें साल दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी बनी है। इसके बाद इंपीरियल कॉलेज लंदन, स्टैनफोर्ड, ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड का नंबर आता है। IIT दिल्ली की इस अच्छी रैंकिंग के पीछे कई मेट्रिक्स में इसका सुधार है। इम्प्लॉयर रेप्यूटेशन में 23 स्थान, फैकल्टी साइटेशन में 40, इम्प्लॉयर रिजल्ट में 21 और खास तौर पर स्थिरता में 252 स्थानों की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

भारत ने नया मुकाम हासिल कर लिया- धर्मेंद्र प्रधान

क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के 54 इंस्टीट्यूट के नाम आने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 54 उच्च शिक्षा संस्थानों के शामिल होने के साथ भारत ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 2026 रैंकिंग में एक नया मुकाम हासिल किया है। 2014 में केवल 11 विश्वविद्यालयों से लेटेस्ट रैंकिंग में 54 तक, यह पांच गुना उछाल पिछले दशक में पीएम नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए परिवर्तनकारी शैक्षिक सुधारों का प्रमाण है। NEP 2020 न केवल हमारे शैक्षिक परिदृश्य को बदल रहा है, बल्कि इसमें क्रांति ला रहा है।

भारत ने इस मामले में चौथे नंबर पर बनाई जगह

QS वर्ल्ड रैंकिंग में सबसे ज्यादा संस्थान अमेरिका के हैं। अमेरिका के 192 संस्थान, ब्रिटेन के 90 संस्थान और चीन के 72 संस्थान हैं। इन तीनों के बाद चौथे नंबर पर भारत है क्योंकि हमारे देश के 54 संस्थान ने रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है। इस साल भारत ही अकेला ऐसा देश रहा जिसके 8 नए संस्थान रैंकिंग में आए हैं। उसके बाद जॉर्डन और अजरबैजान हैं जिसके 6-6 विश्वविद्यालयों के नाम रैंकिंग में नए जुड़े हैं। QS मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेसिका टर्नर ने कहा, 'भारत वैश्विक उच्च शिक्षा परिदृश्य में अपनी एक अलग जगह बना रहा है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के इस संस्करण में किसी अन्य देश के इतने विश्वविद्यालय शामिल नहीं हुए हैं। यह एक अच्छा संकेत है।'

ये भी पढ़ें- 

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे कर सकते हैं नतीजे चेक

Latest Education News