1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे कर सकते हैं नतीजे चेक

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे कर सकते हैं नतीजे चेक

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2025 12:58 pm IST,  Updated : Jun 19, 2025 01:09 pm IST

अभी कुछ समय पहले ही राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। आइए आपको हम बताते हैं कि आप कैसे अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

जितने भी छात्रों को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं के परीक्षा के नतीजों का इंतजार था, उनका इंतजार खत्म हो गया क्योंकि रिजल्ट आज यानी 19 जून 2025 को घोषित कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने RSOS कक्षा 10वीं और 12वीं की 2025 की बोर्ड परीक्षा दी थी वो आधिकारिक वेबसाइट- rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपने नतीजे देख और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल RSOS कक्षा 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षाएँ 21 अप्रैल से 16 मई 2025 तक आयोजित की गई थी। हालाँकि, पाकिस्तान के साथ तनाव की स्थिति के दौरान बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर सहित 6 जिलों में परीक्षाएँ स्थगित कर दी गईं और वे 28 से 30 मई, 2025 तक आयोजित की गईं।

रिजल्ट कैसे करें चेक

जो भी छात्र रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, उन्हें हम कुछ स्टेप्स बताते हैं जिनके जरिए वो अपने नतीजे देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाना होगा। 
  2. इसके बाद स्टूडेंट्स को संबंधित लिंक ('राजस्थान RSOS परिणाम 2025 कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए') पर क्लिक करना होगा। 
  3. इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहा उन्हें कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी। 
  4. इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने उनका रजिल्ट खुल जाएगा। 
  5. रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।

15 दिनों के भीतर करवा सकते हैं री-चेक

इस परीक्षा में जो भी छात्र फेल हो गए हैं या फिर अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं वो 15 दिनों के भीतर अपनी आंसर शीट री-चेक के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के निदेशक को डिमांड ड्राफ्ट देना होगा और साथ में एप्लिकेशन और फीस भी भेजनी होगी। हर सब्जेक्ट के लिए छात्र को 200 रुपए की फीस भरनी होगी। 45 दिनों के भीतर, RSOS रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आप अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

ICSI CSEET नवंबर 2025 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन