1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICSI CSEET नवंबर 2025 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

ICSI CSEET नवंबर 2025 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Jun 18, 2025 06:55 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 06:55 pm IST

ICSI CSEET नवंबर 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने CS एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे सभी 15 अक्टूबर तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। ICSI CSEET 2025 परीक्षा 8 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? 

12वीं पास या 12वीं पास या उसके समकक्ष स्नातक छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। 

कैसे करें अप्लाई?

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने फॉर्म भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - icsi.edu.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'ऑनलाइन सेवाएं' पर क्लिक करें और फिर ड्रॉप-डाउन विकल्प 'CSEET के लिए पंजीकरण करें' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक बॉक्स पर टिक करें और "CSEET पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें" पर जाएं।
  • इसके बाद बुनियादी विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और अनिवार्य दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को चेक करें और शुल्क भुगतान कर सबमिट करें।

सफल भुगतान पर, आप CSEET के लिए पंजीकृत हो जाएँगे, और इसकी सूचना पंजीकृत ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर पर ईमेल/एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। आप ईमेल/एसएमएस के माध्यम से भेजे गए शेड्यूल के अनुसार CSEET के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

Direct link

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • उम्मीदवार की तस्वीर
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र (10वीं पास प्रमाण पत्र)
  • 10+2 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड/हॉल टिकट (यदि उपस्थित हो रहे हैं)
  • 10+2 पास प्रमाण पत्र/मार्कशीट
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (शुल्क में छूट प्राप्त करने के लिए)
  • पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड/पासपोर्ट/मतदाता पहचान पत्र/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड)

दिशा-निर्देश

  • सभी फाइलें निम्नलिखित प्रारूपों में से किसी एक में होनी चाहिए (jpg, jpeg, png, gif, bmp, pdf)।
  • अधिकतम स्वीकृत फाइल आकार 2 MB है।
  • छात्र की फोटो का फाइल आकार 20kb से 50kb के बीच होना चाहिए।
  • छात्र के हस्ताक्षर का फाइल आकार 10kb से 20kb के बीच होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी का कौन सा है नंबर 1 कॉलेज, देखें टॉप 10 की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।