1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Tiger Shroff attack मामले में बड़ा खुलासा, तीनों शूटरों को कैसे होती थी फंडिंग? कैसे मिले हथियार

Tiger Shroff attack मामले में बड़ा खुलासा, तीनों शूटरों को कैसे होती थी फंडिंग? कैसे मिले हथियार

 Reported By: Manish Bhattacharya,  Written By: Kajal Kumari
 Published : Oct 20, 2026 08:16 am IST,  Updated : Oct 20, 2026 08:39 am IST

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। तीनों शूटरों की जंगी ऐप पर अनिल पंडित से बात होती थी। उसी ने शूटरों को ऑनलाइन हथियार मुहैया कराए थे और फंडिंग की थी। जानें क्या क्या पता चला?

टाइगर श्रॉफ पर हमला- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ पर हमला

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। तीनों शूटरों को हथियार अनिल पंडित  के कहने पर ही मिले थे। ये तीनों ने कभी पंडित को देखा नहीं है, इनकी पंडित से बात जंगी एप पर होती थी। रेहान और फूल सिंह अमृतसर में भी व्यापारी पर हमला कर चुके थे। इनको मुंबई में रोज 5 से 10 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया जाता था। ट्रेकिंग से बचने के लिए आरोपी किसी भी स्थानीय दुकानदार या किसी व्यक्ति का क्यूआर कोड अनिल पंडित को भेज देते थे और उसके पास पैसा आ जाता था। इसी कैश से इनका पूरा खर्चा चल रहा था।

कैसे मिले शूटरों को हथियार

जंगी एप में खास बात ये है कि अकाउंट बनाने के लिए किसी नंबर की ज़रूरत नहीं पड़ती या व्यक्तिगत जानकारी की ज़रूरत नहीं पड़ती , इसका डाटा भी किसी सर्वर पर सुरक्षित नहीं रहता है। पकड़े जाने के डर से ये लोग बात कर के सिम कार्ड भी तुरंत तोड़ कर फेंक देते थे। हथियार भी आरोपियों के पास इंदौर और मुंबई से आया था। हथियार देने के लिए कोई व्यक्ति नहीं आया इनके पास, बल्कि मोबाइल और लोकेशन और वीडियो भेजकर किसी डब्बे में कचरे के ढेर के पास हथियार भेजा जाता था।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अपडेट 
मामले में पुलिस ने जांच तेज किया। सोनीपत के रहने वाले रेहान के दोस्त समीर से भी पुलिस ने पूछताछ शुरू की। जानकारी के मुताबिक, अवैध हथियार के मामले में रेहान के साथ जेल में बंद था समीर। समीर से पूछताछ के लिए उसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। समीर की पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है, सिर्फ पूछताछ के लिए लेकर गई थी पुलिस।

तीनों आरोपियों को मुंबई ले जाएगी पुलिस

मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों को अभी भी कोटा में ही रखे हुए है। कोटा के रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन में ही तीनों आरोपी रखे गए हैं। आज आरोपियों को सड़क मार्ग से मुंबई ले जाने की उम्मीद है। अब ट्रेन या हवाई मार्ग के बजाय सड़क मार्ग से ही आरोपियों को मुंबई ले जाने की ज्यादा संभावना है। रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन में ड्यूटी दे रहे स्टाफ को सुरक्षा के लिहाज से 4 घंटे में ही बदल दिया जा रहा है। पुलिस का वज्र वाहन भी थाने पर पहुंच चुका है। मुंबई पुलिस ने रात को आरोपियों से तीन राउंड पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

ये भी पढ़ें:
लॉरेंस बिश्नोई गैंग दाऊद की 'डी-कंपनी' से जुड़ा अंडरवर्ल्ड मॉडल है? जानें विदेश से नेटवर्क कैसे करता है काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।