1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कोटा रेलवे स्टेशन का उस वक्त का CCTV फुटेज आया सामने, जब पकड़े गए टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपी

कोटा रेलवे स्टेशन का उस वक्त का CCTV फुटेज आया सामने, जब पकड़े गए टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपी

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 19, 2026 03:43 pm IST,  Updated : Oct 19, 2026 04:04 pm IST

एक्टर टाइगर श्रॉप पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को कोटा से पकड़ लिया गया है। अब कोटा रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीनों आरोपियों को ले जाते हुए देखा जा सकता है।

कोटा रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।- India TV Hindi
कोटा रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। Image Source : INDIA TV

कोटा: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस की टीम तेजी से जांच कर रही है। इस मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। वहीं तीनों आरोपियों के पकड़े जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी मुंबई से पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। वह कोटा पहुंचे थे, तभी ट्रेन के रुकते ही तलाशी अभियान शुरू किया गया और तीनों को धर दबोचा। सीसीटीवी फुटेज में तीनों को ले जाते हुए देखा जा सकता है। 

15 अंदर के भीतर बिछाया पूरा जाल

कोटा एसपी तेजस्वनी गौतम ने कहा, "आज सुबह हमें सूचना मिली, जिसके बाद हमने अपनी टीम को सक्रिय किया। हमें पता चला कि गोलीबारी में शामिल तीनों मुख्य संदिग्ध ट्रेन से यात्रा कर रहे थे और कोटा पहुंचने वाले थे। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, हमारी टीम ने महज 15 मिनट के भीतर जाल बिछाकर पूरी ट्रेन की तलाशी ली। कोटा नगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, हमने गोलीबारी के लिए जिम्मेदार तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। हम जल्द ही संदिग्धों को मुंबई पुलिस को सौंप देंगे। इन तीनों व्यक्तियों के नाम हैं: रेहान उर्फ ​​सुक्का, जो सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है; ऋतिक कुर्मी उर्फ ​​रोशन, जो बेगूसराय, बिहार का रहने वाला है और पिछले कुछ वर्षों से मुंबई, महाराष्ट्र में रह रहा था; और एक नाबालिग है। हमने तीनों को हिरासत में ले लिया है और अब हम उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप देंगे।"

मुंबई पुलिस को सौंपे जाएंगे आरोपी

एसपी तेजस्वनी गौतम ने कहा, "अभी तक हथियार बरामद नहीं हुए हैं। हालांकि, उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि पता चल सके कि उन्होंने हथियारों का क्या किया और उसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनकी योजना नेपाल भागने की थी। कोटा नगर पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर हमें पता चला कि अनिल पंडित, रेहान के संपर्क में था। अनिल पंडित का संबंध लॉरेंस बिश्नोई से है। वे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहे थे। उनकी योजना दिल्ली पहुंचकर नेपाल भागने की थी। मुंबई पुलिस अब आ चुकी है और हम उन्हें सौंपने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं।"

यह भी पढ़ें-

'मेरी किसी से दुश्मनी नहीं', एकनाथ शिंदे को टाइगर श्रॉफ ने बताया पूरा घटनाक्रम, बोले- थकान थी इसलिए नहीं रुका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।