1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चिन्मय सुतार ने बना दिए 400 रन, ऐसा करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 10वें खिलाड़ी बने

चिन्मय सुतार ने बना दिए 400 रन, ऐसा करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 10वें खिलाड़ी बने

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 19, 2026 03:40 pm IST,  Updated : Oct 19, 2026 03:40 pm IST

रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मिजोरम की ओर से खेलते हुए चिन्यम सुतार ने नाबाद 400 रन बना दिए। वे 400 रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं।

chinmay sutar- India TV Hindi
चिन्मय सुतार Image Source : CHINMAY SUTAR INSTAGRAM

क्रिकेट दुनिया में खास तौर पर भारतीय क्रिकेट के लिए 19 अक्टूबर 2026 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में चिन्मय सुतार ने 400 रन बना दिए। वे इतने रन बनाने के बाद भी आउट नहीं हुए तो कप्तान ने पारी घोषित कर दी। चिन्मय 400 रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 10वें खिलाड़ी बन गए हैं। यहां इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट मिलाकर बात हो रही है। चिन्यम ने हाल ही में डेब्यू किया है और आते ही एक तरह से छा गए। 

चिन्यम सुतार ने बना दिए 400 रन, टीम ने बना दिए 581 रन

रणजी ट्रॉफी में नागालैंड और मिजोरम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए चिन्मय सुतार ने नाबाद 400 रन ठोक दिए। मजे की बात ये है कि जहां एक ओर चिन्मय ने 400 रन बना दिए, वहीं दूसरा कोई बल्लेबाज 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाया। टीम के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर जुहू एंडरसन ने बनाए, उन्होंने 151 बॉल पर 69 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके लगाए। चिन्यम सुतार ने 46 चौके और सात छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। मिजोरम की टीम ने 9 विकेट पर 581 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। 

बीबी निंबालकर ने साल 1948 में खेली थी 443 रनों की पारी

चिन्यम सुतार घरेलू क्रिकेट में चोहरा शतक बनाने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसे पहले महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए 1948 में बीबी निंबालकर ने नाबाद 443 रन बनाए थे। यानी करीब 78 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने 400 का आंकड़ा छूने में कामयाबी हासिल की है। इतना ही नहीं क्रिकेट के इतिहास में 400 रन बनाने वाले कुल 10वें खिलाड़ी बन गए हैं। अब वे वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ब्रायन लारा और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज सन डॉन ब्रैडमैन जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। 

अभी करीब 29 साल के हैं चिन्यम सुतार

सुतार का ये केवल दूसरा ही प्रथम श्रेणी मैच है। इससे पहले वे मणिपुर के खिलाफ खेले थे, तब उन्होंने पहली पारी में 35 और दूसरी में 99 रन बनाए थे। एक रन से शतक से चूकने के बाद उन्होंने एक ही पारी में चोहरा शतक लगा दिया है। सुतार अब तक 5 लिस्ट ए मैचों की चार पारियों में 134 रन बना चुके हैं। इसमें भी उनके नाम एक शतक दर्ज हैं। वे नाबाद 104 रन बना चुके हैं। साल 1997 में जन्मे सुतार अभी करीब 29 साल के हैं और आने वाले मैचों में जरूर उनके खेल पर नजर रहेगी। 

यह भी पढ़ें 

आयुष बदोनी ने ठोक दी डबल सेंचुरी, प्रियांश आर्या एक रन से चूके, दिल्ली के सामने गुजरात की हालत खराब

अब कब मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।