A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JAM 2026 के लिए आगे बढ़ी आवेदन करने की आखिरी तारीख, जान लें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

JAM 2026 के लिए आगे बढ़ी आवेदन करने की आखिरी तारीख, जान लें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

JAM 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

JAM 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आवेदन करने की लास्ट डेट को 20 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक JAM 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitb.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले, JAM पंजीकरण 2026 की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर थी। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भऱें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिृशन के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

JAM 2026 के लिए आवेदन करने हेतु डायरेक्ट लिंक

आवेदन शुल्क

आईआईटी जैम 2026 के लिए आवेदन शुल्क महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए 1,000 रुपये और दो पेपर के लिए 1,350 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए, एक पेपर के लिए 2,000 रुपये और दो पेपर के लिए 2,700 रुपये है।

कब है परीक्षा?

जेएएम 2026 अनुसूची के अनुसार, आईआईटी बॉम्बे 15 फरवरी को जेएएम 2026 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा सुबह और दोपहर के दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। इसमें जैव प्रौद्योगिकी (बीटी), रसायन विज्ञान (सीवाई), अर्थशास्त्र (ईएन), भूविज्ञान (जीजी), गणित (एमए), गणितीय सांख्यिकी (एमएस), और भौतिकी (पीएच) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- 

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें यहां

Latest Education News