1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें यहां

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें यहां

 Published : Oct 12, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Oct 12, 2025 02:50 pm IST

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। कल यानी 13 अक्टबर को पूरे देश में RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन होना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब के जवाब को जानते हैं। 

क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?

परीक्षा चाहे कोई भी हो, लेकिन उम्मीदवारों के मन में नेगेटिव मार्किंग को लेकर सवाल तो रहता ही है। ऐसे में आपके मन में इस परीक्षा को लेकर भी यह सवाल होगा ही। तो बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। हालांकि, अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

परीक्षा पैटर्न 

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न में तीन खंड होते हैं: सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 90 मिनट की अवधि दी जाएगी। जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाता है। 

जरूरी गाइडलाइंस

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपने साथ ए़डमिट कार्ड को अवश्य ले जाएं। बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश करते समय, अधिकारी सत्यापन के लिए एडमिट कार्ड और मूल फोटो आईडी की जांच करेंगे, तो ऐसे में विफल रहने वालों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले निर्धारित CTET परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परिसर के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना सख्त वर्जित है। 

ये भी पढ़ें- 

अब स्कूल की फीस भी यूपीआई के जरिए हो सकेगी जमा, शिक्षा मंत्रालय ने की अपील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।