A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. महाराष्ट्र TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन आज से शुरू; पढ़ लें डिटेल

महाराष्ट्र TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन आज से शुरू; पढ़ लें डिटेल

महाराष्ट्र TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल तय की गई है। आइए इस खबर के जरिए इससे संबंधित अन्य जरूरी विवरण जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

MAHA TET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज भी आज यानी 27 मार्च से शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर MAHA TET 2026 रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

कब होगी परीक्षा?

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद ऑफिशियल नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, MAHA TET 2026 परीक्षा 21 जून को राज्य भर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन, पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी — पेपर 1 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक।

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

बोर्ड 9 जून को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। आवेदन विंडो बंद होने के बाद, सुधार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उम्मीदवार एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने जमा किए गए फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

किराएदार ने थप्पड़ का बदला मासूम की जान से लिया? कमरे में आटे के ड्रम से मिला शव, ऐसे हुआ खुलासा

Latest Education News