A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MCC NEET UG Counselling 2025: 17 सितंबर को जारी होगा राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

MCC NEET UG Counselling 2025: 17 सितंबर को जारी होगा राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा राउंड 2 एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम 17 सितंबर 2025 को घोषित किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की तरफ से आज यानी 15 सितंबर 2025 को राउंड 2 एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए चॉइस फिलिंग विंडो को बंद कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे राउंड के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा सुबह 8 बजे तक उपलब्ध थी। इसके बाद, सीट आवंटन की प्रक्रिया 15 और 16 सितंबर, 2025 से की जाएगी। वहीं, NEET UG राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 17 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगे। एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को 18 से 25 सितंबर, 2025 के बीच अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। शामिल हुए उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन 26 से 27 सितंबर, 2025 को किया जाएगा। NEET UG राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 29 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2025 तक किए जाएंगे। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार  नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के परिणाम को चेक कर सकेंगे।

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

  • सबसे पहले उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर, MCC NEET UG राउंड 2 सीट आवंटन देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने सीट आवंटन परिणाम देखें।
  • इसके बाद सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- ये हैं देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, एक में भी मिल जाए एडमिशन तो लाइफ सेट है बॉस

Latest Education News