1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ये हैं देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, एक में भी मिल जाए एडमिशन तो लाइफ सेट है बॉस

ये हैं देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, एक में भी मिल जाए एडमिशन तो लाइफ सेट है बॉस

 Published : Sep 15, 2025 12:30 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 02:45 pm IST

देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं।

देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज- India TV Hindi
देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज Image Source : OFFICIAL WEBSITE OF IIT MADRAS

अगर आपने अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर ली है और अपने करियर को आगे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ले जाने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हर छात्र का सपना देश के टॉप संस्थान से पढ़ने का होता है। ऐसे ही इंजीनियरिंग की पढाई करने वाले छात्रों की पहली पसंद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT होती है। लेकिन क्या आप देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज से आवगत हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में जानेंगे। तो आइए जानते हैं। 

देश का नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज?

NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग के मामले में आईआईटी मद्रास (Indian Institute of Technology Madras) देश का नंबर 1 कॉलेज है, जो कि तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है। बाकी टॉप 9 संस्थानों ने नाम आप नीचे दी गई सूची के जरिए जान सकते हैं। 

देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज

  1. आईआईटी मद्रास (Indian Institute of Technology Madras), रैंक- 1
  2. आईआईटी दिल्ली (Indian Institute of Technology Delhi), रैंक- 2
  3. आईआईटी बॉम्बे(Indian Institute Of Technology Boombay), रैंक- 3
  4. आईआईटी कानपुर(Indian Institute Of Technology Kanpur), रैंक- 4
  5. आईआईटी खड़गपुर(Indian Institute Of Technology Kharagpur), रैंक- 5
  6. आईआईटी रुड़की(Indian Institute Of Technology Roorkee), रैंक- 6
  7. आईआईटी हैदराबाद (Indian Institute of Technology Hyderabad), रैंक- 7
  8. आईआईटी गुवाहाटी (Indian Institute of Technology Guwahati), रैंक- 8
  9. एनआईआईटी त्रिची (National Institute of Technology Tiruchirappalli), रैंक- 9
  10. आईआईटी-बीएचयू (Indian Institute of Technology (Banaras Hindu University) Varanasi), रैंक- 10

बता दें कि उक्त कॉलेज रैंकिंग लिस्ट NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार है। बता दें कि NIRF रैंकिंग 2025 को हाल ही में जारी किया गया है। NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, IIT मद्रास अपने स्थान पर बनी हुआ है और टॉप पर है। जानकारी दे दें कि उक्त कॉलेजेस में आसानी से एडमिशन नहीं मिलता, इनमें दाखिला लेने के लिए छात्र दिन-रात एक कर देते हैं तब जाके कुछ चुनिंदा को इनमें एडमिशन मिलता है।

ये भी पढ़ें- पुलिस भर्ती को लेकर पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती, 7500 रिक्तियों हेतु आवेदन शुरू; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।