मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी आज यानी 4 नवंबर 2025 को NEET UG काउंसलिंग 2025 स्ट्रे वैकेंसी राउंड रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। जो उम्मीदवार काउंसलिंग के इस राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। विकल्प भरने की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होकर 9 नवंबर, 2025 को समाप्त होगी और विकल्प लॉक करने की प्रक्रिया 9 नवंबर, 2025 को शुरू और समाप्त होगी।
स्ट्रे वैकेंसी राउंड परिणाम
स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन 10 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। सीट आवंटन परिणाम 12 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 13 नवंबर से 20 नवंबर2025 तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं।
नीट यूजी काउंसलिंग 2025: स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार इस काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध नीट यूजी काउंसलिंग 2025 स्ट्रे वैकेंसी राउंड पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां, उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद उम्मीदवार सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
जिन उम्मीदवारों ने NEET UG काउंसलिंग के तीसरे दौर में पंजीकरण कराया था और उन्हें कोई सीट नहीं मिली या वे आवंटित सीट पर रिपोर्ट नहीं कर पाए, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। इस दौर में पहली बार आवेदन करने वालों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा और कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का नया विकल्प चुनना होगा। नवीनतम व अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
HBTU में निकली है इन पदों पर भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
Latest Education News